1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 10 May 2023: मेष, मिथुन सहित इन राशियों में धन लाभ के योग, इन्हें मिलेगा कोई बड़ा सरप्राइज, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 10 May 2023: मेष, मिथुन सहित इन राशियों में धन लाभ के योग, इन्हें मिलेगा कोई बड़ा सरप्राइज, जानें सभी 12 राशियों का हाल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : May 10, 2023 05:15 am IST,  Updated : May 10, 2023 05:15 am IST

Aaj Ka Rashifal 10 May 2023: मशहूर ज्योतिषी आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे।

Aaj Ka Rashifal 10 May 2023- India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal 10 May 2023 Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 10 May 2023: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और बुधवार का दिन है। आज शाम 6 बजकर 16 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 12 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 मई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। आपके जीवन में ख़ुशी बनी रहेगी। फ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा में शामिल हो सकते हैं। परिवार के साथ बाहर घूमने जाने का मन बनायेंगे।  लव मेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।  

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर- 4

वृष राशि

आज आपके दिन की शुरुआत नई उमंगों के साथ होगा। घर के लोगों में आपसी तालमेल बना रहेगा।  कार्यक्षेत्र में आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। छात्र आज अपने सीनियर्स से प्रोजेक्ट को पूरा करने में मदद लेंगे। आप अपनी शादी की बात को घर पर करेंगे, घरवाले आपकी बात को समझेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आपको काफी आराम मिलेगा। 

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर- 5

मिथुन राशि

आज आपका दिन आपके जीवन में नई ख़ुशी लेकर आएगा।  व्यापार में निवेश के लिए आज पूरा दिन आपके पक्ष में रहेगा।  घर में किसी बड़ी खुशखबरी से परिवार के माहौल में उत्साह रहेगा।  छात्रों को पढ़ाई के मामले में लापरवाही से बचना चाहिए, थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बने हुये है।  सजावट का कारोबार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। वाहन खरीदने का विचार अपने परिवारवालों के साथ करेंगे।

  • लकी रंग - ऑरेंज
  • लकी नंबर- 7

कर्क राशि

आज का दिन आपके परिवार के लिए खुशियां लाएगा। ऑफिस में आपका प्रोमोशन होगा। ब्यूटी पार्लर का काम कर रहे लोगों को आज किसी कस्टमर से अच्छा मुनाफा होगा। रिश्तेदारों से आपकी आज फ़ोन पर लम्बी बात होगी।  मां अपने बच्चों की मनपसन्द डिश बनायेंगी।  काफी समय से चली आ रही किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। विद्यार्थियों को अपने पूराने चैप्टर का अध्ययन करते रहने की जरूरत है। 

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर- 2

सिंह राशि

आज आपका दिन रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा।  आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने करियर का चुनाव करने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। हार्ट की समस्या से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने का विचार बनायेंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षक विद्यार्थियों से किसी टॉपिक को समझाने में सफल रहेंगे। 

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर- 1

कन्या राशि

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूढेंगे। लकड़ी का कारोबार कर रहे लोगों को रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। घर के बेटे को सफलता की वजह से परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। नकारात्मक सोंच वाले व्यक्तियों से आप दूरी बना कर रखें, इससे आपके काम में कठिनाइयां नहीं होंगी। दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स कही घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे।  

  • लकी रंग - ऑरेंज
  • लकी नंबर- 3

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम लाने वाला है। आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आप नए काम करने का मन बनायेंगे।  ऑफिस में आपके काम से खुश हो कर बॉस आपका प्रमोशन का विचार करेंगे।  आप नया घर खरीदने का प्लान बनायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच मीठी नोकझोंक होगी इससे रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी। 

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर- 5

वृश्चिक राशि

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। बिसनेस में आज अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको कार्य करने का तरीका सिखाएगी।  दूसरों को समझाने से पहले खुद की कमियों को देखें। राजनीति से जुड़े लोगों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका मन धार्मिक कार्य में लगेगा, पूजा पाठ का कार्यक्रम करवा सकते हैं। अपने बच्चों की सफलता से ख़ुशी मिलेगी।

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर- 3

धनु राशि

आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होगा। आप को अपने बड़ों से आशीर्वाद मिलेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन उर्जा से भरपूर रहने वाला है।  आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका पाएंगे। सोशल मडिया पर आपकी पोस्ट ज्यादा लोगों को पसंद आयेगी।  अपने स्वास्थ्य का ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है। फिजूल खर्चो को कम करने की आवश्यकता है

  • लकी रंग - सफेद
  • लकी नंबर- 4

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस में कार्यों पर ध्यान दें, बेवजह किसी चीज़ में उलझने से बचें। घर में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। लोहे का कारोबार कर रहे लोगों की सेल में आज बढ़ोत्तरी होगी।  महिलाओं को मार्किट में आज पर्स और ज्वेलरी का ख़ास ख्याल रखने की आवश्यकता है।  आपको आज आपकी मनचाही चीज गिफ्ट में मिलेगी। 

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर- 7

कुंभ राशि 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बड़ों की सलाह से बिसनेस को नए रास्ते पर लाने का प्रयास सफल होगा। नवविवाहित दंपत्ति के रिश्ते में सौहार्द बना रहेगा।  आप गाड़ी चलाना सिखने का मन बनायेंगे। ऑफिस में फ़ोन का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा न करें, कोई आपकी बैक बाईटिंग कर सकता है। राजनीति में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।  सिंगर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, बड़े प्लेटफार्म पर गाने का मौका मिलेगा। 

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर- 9

मीन राशि

आज आपका दिन नई उमंगों वाला होगा। कुछ दिन पहले जॉब के लिए किए आवेदन का आज अच्छा रिस्पांस आएगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा जिससे अच्छा लाभ होगा। विद्यार्थी  नया एक्सपेरिमेंट करेंगे। आपका मन शांत रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बढ़ेगा, कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। 

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर- 5

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

गुजरात के इस चमत्कारी हनुमान मंदिर में जाने से पूरी होती है भक्तों की हर मनोकामना, यहां पूजा करने से धन-दौलत से भर जाता है घर!

वास्तु टिप्स: अगर हाथ में नहीं टिकता पैसा, बनी रहती है पैसों की तंगी तो करें ये उपाय, झट से दूर हो जाएगी परेशानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।