1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 13 November 2022: इन 5 राशि वाले लोगों को रहना होगा सावधान, जानिए अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 November 2022: इन 5 राशि वाले लोगों को रहना होगा सावधान, जानिए अपना राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Nov 13, 2022 05:15 am IST,  Updated : Nov 13, 2022 06:14 am IST

Aaj Ka Rashifal 13 November 2022: मशहूर ज्योतिषी आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे।

Aaj Ka Rashifal 13 November 2022- India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal 13 November 2022 Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 13 November 2022: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 51 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 18 मिनट से रात 12 बजकर 59 मिनट तक यायिजय योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 18 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र लग जायेगा।  इसके आलावा आज बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 13 नवंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।   

मेष राशि 

मेष राशि
Image Source : INDIA TVमेष राशि

आज आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। साथ ही नौकरी में अपनी इनकम बढ़ाने के लिए आप कामों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में जो नए ऑफर मिलेंगे, उन पर विचार करें, फायदा होने के योग हैं। परिवार के हर मामले में पूरी रुचि लेंगे। किसी बिगड़े रिश्ते को सुधारने में सफल होंगे। रोजगार के मामले में किसी से सलाह जरूर लें। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात होगी।  

लकी रंग-  ब्लू

लकी नंबर- 5

वृष राशि

आज आपका दिन बेस्ट रहेगा। कामों को पूरा करने में पार्टनर की भी मदद मिलेगी।  आपके मन में समाजसेवा करने का विचार आयेगा। अपने सहयोगियों के साथ इस विषय पर ध्यान देंगे। पैसों के लेन देन वालों मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। आपके रुके हुए कामकाज में मन लगेगा और उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे।  किसी से किसी वस्तु का लेन-देन हो तो आज ही कर लें तो आपके लिए अच्छा होगा। 

लकी रंग-  ग्रे
लकी नंबर- 1

मिथुन राशि 

मिथुन राशि
Image Source : INDIA TVमिथुन राशि

आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। नेगेटिव थिंकिंग से बचने की कोशिश करें। पारिवारिक कामों में मन लगा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज किसी शो में गाने का मौका मिलेगा। पुराने दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बनेगा। लवमेट वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में आपकी दूरदर्शिता से दो गुना प्रॉफिट होने का योग बन रहा है। 

लकी रंग-  पीला
लकी नंबर- 6

कर्क राशि

आज आप अपने दिन की शुरुआत एक नई उमंग के साथ शुरू करने वाले हैं।  कोई बड़ा काम पूरा करने की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। अच्छे से जिम्मेदारी को निभाने में आप सफल रहेंगे। आने वाले दिनों के कामों की योजना बनाने में सक्षम रहेंगे। कोई बिजनेसडील साइन कर सकते हैं, आपको काफी फायदा होगा। किसी जॉब में अपना एग्रीमेंट रिन्यू करते समय थोड़ी सतर्कता रखने के लिए जरूरत है। समाज में सम्मान मिलने के चांस बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा होने वाला है, किसी अच्छे घर से शादी का रिश्ता आयेगा। 

लकी रंग-  पर्पल
लकी नंबर- 6

सिंह राशि

आपका दिन नार्मल रहने वाला है। काम को अच्छे से पूरा करने पर आपकी तारीफ कंपनी के बॉस द्वारा की जाएगी। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार होगा। भौतिक सुख - सुविधाओं की तरफ रुझान बढ़ सकता है।  आज सेहत पहले से ठीक रहेगी।  रुके हुए कामकाज भी पूरे होने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, पढ़ने के साथ साथ खेल कूद में भी अपनी इच्छा जाहिर करेंगे। आपकी व्यवहार कुशलता के कारण अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। 

लकी रंग-  ऑरेंज
लकी नंबर- 2

कन्या राशि 

आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहेगा। इस राशि वाले स्टूडेंट्स किसी नए टॉपिक को पढ़ने में ज्यादा इंटरेस्ट लेंगे। बिजनेस को एक्सपांड करने के लिए आप मीटिंग करेंगे। थोड़ा धैर्य और खुद के गुस्से पर कंट्रोल रखने से आप सफल भी हो सकते हैं। आप ड्राइविंग करते वक्त फ़ोन पर बात करने से बचें, आप सुरक्षित रहेंगे। आप नया वाहन खरीदेंगे।  आपको आपकी पसंद की कोई वस्तु किसी खास मित्र के द्वारा गिफ्ट के तौर पर दी जाएगी। 

लकी रंग-  गुलाबी
लकी नंबर- 3

तुला राशि

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा।  राजनितिक मामले में आज सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं। करियर को अच्छा बनाने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।  आज मेहनत कुछ ज्यादा हो सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में किसी मित्र से हेल्प मिलेगी और सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, मसालेदार चीजों को खाने से बचने की कोशिश करें। साथ ही अपने दायरे के लोगों से जुड़ेंगे औरनेक काम करने की कोशिश करेंगे।

लकी रंग-  हरा
लकी नंबर- 5

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि
Image Source : INDIA TVवृश्चिक राशि

आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। पैसों के लेन-देन में आपको फायदा होगा। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। काम को पूरा करने में थोड़ी अड़चने भी आएंगी। अपनी सकारात्मक सोच के साथ आप इसे पूरा कर लेंगे। किसी मित्र से चल रही अनबन आज समाप्त होगी साथ ही मित्रता और बेहतर होगी।  कई दिनों से चली आ रही पारिवारिक समस्या से आपको राहत मिलेगी। इस राशि के कर्मचारियों को आज ऑफिस में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा।

लकी रंग-  लाल
लकी नंबर- 6

धनु राशि 

आज आपका दिन आपके फेवर में रहेगा।  आप परिवारवालों के साथ किसी मंदिर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। कोई अच्छी बुक पब्लिश होंगी, सफलता के अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए उनके घर जायेंगे। जो भी काम करना चाहेंगे वो पूरे हो जाएंगे। किसी भी कार्यों को पूरा करने के लिए आज आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नई चुनौतियों के प्रति आज खुद को तैयार रखें। 

लकी रंग-  गोल्डन
लकी नंबर- 9

मकर राशि

मकर राशि
Image Source : INDIA TVमकर राशि

आज आपका दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कारोबार से आपको बड़ा फायदा हो सकता है।  स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। अच्छी सेहत के लिए घर में बने खाने का ही प्रयोग करें।  इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन शुभ हैं कोई प्रॉफिट वाला प्रोजेक्ट मिलेगा। इस राशि की महिलाएं आज अपने जीवनसाथी को नये कपड़े गिफ्ट करेंगी। इससे आप दोनों के संबंधो के बीच मधुरता बढ़ेगी। इसके साथ ही अपनों को उपहार गिफ्ट भी कर सकते हैं। 

लकी रंग-  ब्लू
लकी नंबर- 8

कुंभ राशि

आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। आप जिस काम को आज शुरू करेंगे, वो आसानी से पूरा हो जायेगा। इस राशि वाले लोगों को ऑफिस में आज अपने सीनियर्स से पॉजीटीव रिस्पांस मिलेगा । साथ ही उन्हें प्रमोशन मिलने के आसार हैं।  इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। टीचर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। आप साकारात्मक निर्णय लेने में आज सफल होंगे। इस राशि के व्यापारी अपने बिजनेस में प्रॉफिट के इजाफे के लिए नई प्लानिंग पर विचार करेंगे। 

लकी रंग-  हरा
लकी नंबर- 4

मीन राशि 

मीन राशि
Image Source : INDIA TVमीन राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ठेकेदारों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। लाभ के आसार नजर आएंगे। ऑफिस में आज सीनियर्स का सुझाव आपके हित में रहेगा। सभी से सोच-समझकर बात करें। किसी से फिजूल की बहस न करें। आप पॉजिटिव सोच के साथ आज कठिनाईयों को दूर कर काम को पूरा लेंगे।  बच्चों के व्यवहार से आपको प्रसन्नता महसूस होंगी।  परिवारवालों के साथ किसी दूसरे स्टेट घूमने का योग बन रहे हैं। 

लकी रंग-  सिल्वर
लकी नंबर- 7

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)  

ये भी पढ़ें - 

Vastu Tips: घर में एरोवाना मछली रखने से दूर होगी दरिद्रता, बुरी शक्तियां छोड़ेंगी पीछा

Sankashti Chaturthi 2022: आज इस विधि से करें संकष्टी चतुर्थी का व्रत, पूरी होगी हर मनोकामना, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि

Shaniwar Mantra: शनिवार के दिन इन मंत्रों का जाप करने से बरसेगी शनिदेव की कृपा, दिलाएंगे सभी कष्टों से मुक्ति

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।