1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 17 May 2022: मिथुन राशि वाले छात्रों को पढ़ाई में मिलेगी सफलता, जानिए अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 17 May 2022: मिथुन राशि वाले छात्रों को पढ़ाई में मिलेगी सफलता, जानिए अन्य राशियों का हाल

 Published : May 17, 2022 06:00 am IST,  Updated : May 17, 2022 06:00 am IST

Aaj Ka Rashifal 17 May 2022: जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 17 May 2022- India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal 17 May 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • धनु राशि वालों का दिन बेहतरीन रहने वाला है।
  • मीन राशि वालों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

Aaj Ka Rashifal 17 May 2022: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 38 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और किन उपायों से आप इसे बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। शारीरिक रूप से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। मेहनत से किये गए काम में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। जो लोग नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता प्राप्त होगी। छात्रों को अपने पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। 

वृष राशि

Aaj Ka Rashifal 17 May 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 17 May 2022

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। कारोबार में बड़ी सफलता मिलेगी। विदेश जाने का अवसर मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। जिन छात्रों की आज परीक्षा है, उसमें उन्हें अच्छे अंक मिलने की पूरी संभावना है। शाम को घर वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। 

मिथुन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। अपने कार्यो को आप समय से पूर्ण कर लेंगे। ऑफिस में आज आपकी प्रशंसा होगी। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। अगर आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी। 

कर्क राशि

Aaj Ka Rashifal 17 May 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 17 May 2022

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने से पहले किसी जानकार व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। काफी दोनों से चल रही किसी समस्या का आज समाधान मिल जायेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। 

सिंह राशि 

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन रेगुलर एक्सरसाइजकरते रहिए। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ाने के लिए आज आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। 

कन्या राशि

आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। आज के दिन आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा और आप उनके साथ घूमने भी जा सकते हैं। कारोबार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। विदेश से आपको नौकरी के लिए ऑफर मिल सकते हैं।  कहीं धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।  किसी नए मित्र से मिलने पर आपको एक नई दिशा मिलेगी। 

तुला राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। काम की दृष्टि से व्यस्तता ज्यादा रहेगी। किसी भी प्रकार की फिजूल खर्चा करने से बचें।  इस राशि के बच्चे जो शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छा परिणाम मिलेगा। अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें, किसी से बहस भी हो सकती है।  

वृश्चिक राशि

Aaj Ka Rashifal 17 May 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 17 May 2022

आज आपका दिन अच्छा रहेगा।  आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। आज का दिन खुद में बदलाव लाने वाला है। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी होगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हुए है, उन्हें लाभ मिलने वाला है। 

धनु राशि 

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी बड़ी कंपनी का बुलावा भी आ सकता है। बिजनेस में बहुत बड़ा लाभ भी हासिल हो सकता है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होगी। सेहत बहुत अच्छी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को काफी मान-सम्मान मिलेगा।  इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। 

मकर राशि

Aaj Ka Rashifal 17 May 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 17 May 2022

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ कहीं बाहर लंच करने जा सकते हैं।  छोटे भाई-बहनों से आपको सहयोग मिलने के असार है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपका वक़्त सबके साथ अच्छा गुजरेगा। 

कुंभ राशि

आज जो लोग कोर्ट कचहरी के क्षेत्र से जुड़े हैं उनका दिन अच्छा रहेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसमें आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।  स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में अच्छी तरह लगेगा। आपको धन लाभ हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्तिथि बहुत अच्छी होगी। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन जातकों को आज बहुत बड़ा फायदा होगा। 

मीन राशि 

Aaj Ka Rashifal 17 May 2022
Image Source : INDIA TVAaj Ka Rashifal 17 May 2022

आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।  जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे।  व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा। अगर आपकी कपड़े की शॉप है, तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। लवमेट्स से आज कोई सरप्राइज मिलने से प्रसन्न रहेंगे। 

ये भी पढ़ें - 

Chanakya Niti : छात्र-छात्राओं के लिए काम की हैं चाणक्य जी द्वारा बताई गई ये बातें, करियर में दिलाती हैं सफलता

Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट के पौधे,परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Vastu Tips: घर में लगाएं तुलसी का पौधा, नहीं होगी धन की कमी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।