1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. आज का राशिफल 19 मार्च 2022: मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, जानिए अन्य राशियों का हाल

आज का राशिफल 19 मार्च 2022: मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, जानिए अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 18, 2022 04:04 pm IST,  Updated : Mar 18, 2022 04:04 pm IST

जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

Aaj ka rashifal 19 March 2022  - India TV Hindi
Aaj ka rashifal 19 March 2022   Image Source : INDIA TV

Highlights

  • कर्क राशि वालों का दिन बढ़िया रहेगा।
  • सिंह राशि वालों का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है।

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वितीया तिथि लग जायेगी। आज रात 9 बजकर 1 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 10 बजकर 6 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। इसके आलावा आज रात 11 बजकर 38 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा।  जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आप कुछ ऐसे कार्यो को करने के लिये तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप घर में ताजा फूल की तरह अपने स्वाभाव में ताजगी बनायें रखें।  ऑफिस का जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न जाने दें हो सकता है बॉस आपको किसी जरूरी काम की जिम्मेदारी भी दें।

वृष राशि

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप में सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा बनेगी, आपकी कोशिश रंग लायेगी। लंबे समय से चल रही रुकावटें आज खत्म हो जायेंगी। आज आपकी किसी दूर के रिश्तेदार से फोन पर बात होगी। घरवालों के साथ किसी धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे। इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उनका समाज में नाम ऊंचा हो सकता है।

मिथुन राशि

Aaj ka rashifal 19 March 2022
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 19 March 2022  

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। भविष्य की योजनाएं बनाने के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां आएगी, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। महिलाओं के लिये आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी होगी, साथ ही पदोन्नति भी मिलेगी।  जिससे आपकी परेशानी कम हो जायेगी। जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके काम की गति आज तेज होगी। 

कर्क राशि

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा। लवमेट आज एक-दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें तो रिश्तों में मधुरता आयेगी। सामाजिक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोशल मिडिया के जरिए आज आप समाजिक संगठन से जुड़ेंगे जो कि आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। 

सिंह राशि

Aaj ka rashifal 19 March 2022
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 19 March 2022  

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपका आकर्षक स्वाभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खीचेगा। अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो घर के स्दस्यों से राय जरूर लें। आज कोर्ट कचहरी से जुडें मामले थोड़े रुक सकते हैं और साथ ही किसी बड़े वकील की राय भी आपके लिए बहुत अच्छी साबित हो सकती है। बच्चे आज पढाई में ज्यादा ध्यान देंगे स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा, लेकिन तले भुने हुए भोजन का सेवन ना करें। 

कन्या राशि

आज का दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। पिछले किये गये प्रयासों का फल मिलने वाला है। आज आपकी भूमिका नेतृत्वकारी रहेगी। आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे जो आपको आर्थिक लाभ देने वाला है। पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचे। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। लेकिन दाम्पत्य जीवन में थोड़ा नोक-झोक होने की उम्मीद है। जिससे आपका मन थोड़ा सा परेशान हो सकता है। 

तुला राशि

Aaj ka rashifal 19 March 2022
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 19 March 2022  

आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप घर पर ही परिवारवालों के साथ मांगलिक कार्य का आयोजन करेंगे।  किसी पुराने दोस्त से बात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है।  आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।  कोई नया काम शुरु करने का विचार आपके मन में आयेगा। लवमेट के लिये भी आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। कहीं रुके हुए पैसे आज वापस मिलेगा। 

वृश्चिक राशि

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। जरूरी कार्यो को आज दूसरों के भरोसे न छोड़ें। छोटे स्तर पर शुरु किया गया बिजनेस आपके लिये लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं आज उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे।  इस राशि के छात्रों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा।  घरवालों के साथ किसी गंभीर विषय में बात होगी, जिसमें आप अपनी राय देंगे।

धनु राशि

Aaj ka rashifal 19 March 2022
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 19 March 2022  

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। पूराने निवेश से आज आपको लाभ होगा। अपने भाई-बहन के साथ आज अच्छा समय बितायेंगे। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर काम शुरु करने से आपको निश्चित सफलता मिलेगी। 

मकर राशि

आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। बिजनेस में आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। किसी भी कार्य में आपकी कोशिशे अपनी छाप छोड़ जाएंगी। जिसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। इससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं उनका समाज में नाम उचा होगा। इसमें सहयोगियों का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। इस राशि के छात्र आज किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें, पढ़ाई में मन लगेगा। 

कुंभ राशि

Aaj ka rashifal 19 March 2022
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 19 March 2022  

आज का दिन शानदार रहने वाला है। रचनात्मक शौक़ करने से आज आपको सुकून का एहसास होगा। आज आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। आज व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरूरत नहीं है। इससे आपको मानसिक तौर पर दिक्कतों पर सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ चला आ रहा पुराना तनाव आज दूर हो जायेगा। रुके हुए कार्यो में आपको किसी सरकारी अधिकारी की राय मिलेगी। 

मीन राशि

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज लोगों का आपके ऊपर भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस के मामलों में आज आप सही ढ़ग से अपनी बात रख पायेंगे। नयी सहभागीता होने की उम्मीद है। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिलेगी। पुराने कामों का निपटारा करने के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। घर के लोग आपकी सहायता के लिये भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके बहुत काम आयेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। 

Rang Panchami 2022: जानिए कब है रंग पंचमी? साथ ही जानें शुभ मुहूर्त और इस पर्व को मनाने की खास वजह

रत्न शास्त्रों के अनुसार पन्ना को इस तरह पहनने से सारे दुःख होते हैं खत्म

टेबल पर रखी चीजें भी तय करती हैं आपकी तरक्की का रास्ता, आज ही इन चीजों को हटाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।