1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 24 November 2022: इन राशियों पर होगी पैसों की बरसात, मां लक्ष्मी करेंगी कृपा

Aaj Ka Rashifal 24 November 2022: इन राशियों पर होगी पैसों की बरसात, मां लक्ष्मी करेंगी कृपा

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Nov 24, 2022 05:15 am IST,  Updated : Nov 24, 2022 05:15 am IST

Aaj Ka Rashifal 24 November 2022: मशहूर ज्योतिषी आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं। साथ ही जानिए आज आपके लिए लकी रंग और लकी नंबर कौन से होंगे।

Aaj Ka Rashifal 24 November 2022- India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal 24 November 2022 Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 24 November 2022: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से रात 8 बजकर 44 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा और सूर्योदय से शाम 7 बजकर 37 मिनट तक यायिजययोग रहेगा। साथ ही आज रात 7 बजकर 37 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज गुरुतेग बहादुर बलिदान दिवस है और रुद्रव्रत है। आज से 21 दिवसीय देवी अन्नपूर्णा की पूजा शुरू हो गई है।  और आज गुरु मार्गी होंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 24 नवंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

मेष राशि
Image Source : INDIA TVमेष राशि

आज आपका दिन रोज की अपेक्षा बेहतरीन रहने वाला है। नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो अपने बजट के अनुसार ही पैसे इन्वेस्ट करे तो बेहतर होगा। स्टूडेंट्स अपना छूटे सिलेबस को आज पूरा करेंगे जिससे उनकी टेंशन कम होगी। मौसम की वजह से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिए खानपान पर ध्यान रखें। अपने परिवार के साथ शॉपिंग के लिए जायेंगे। 

लकी रंग- ब्लू

लकी नंबर- 6

वृष राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा।  किसी काम में बड़ों की सलाह मिलेगी, जिसका आपको लाभ मिलेगा। इस राशि के जिन लोगों का आज बर्थडे है वह अपने दोस्तों को पार्टी दे सकते हैं। व्यापार में आपको अपने सहयोगियों की हेल्प मिलेगी। ज्यादा से ज्यादा लाभ होगा। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें, उनके साथ समय बिताए।  कोई धार्मिक कार्यक्रम करने का विचार अपने परिवारवालों के साथ करेंगे, उत्साह का माहौल बना रहेगा। 

लकी रंग- हरा
लकी नंबर- 7

मिथुन राशि

मिथुन राशि
Image Source : INDIA TVमिथुन राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। हस्तशिल्प का व्यापार कर रहे लोगों को आज अधिक लाभ होगा। लम्बे समय से किसी बात लेकर परेशान है तो अपने पार्टनर से बात शेयर करने के लिए आज अच्छा समय है।  सोशल सर्विस से जुड़े लोगों का आज सम्मान बढ़ेगा, कोई सोशल सर्विस करने को मिलेगी। प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों के वेतन में आज इन्क्रीमेंट होगा। 

लकी रंग- ब्लू
लकी नंबर- 3

कर्क राशि

आज आप अपने दिन की शुरुआत अच्छे मूड के साथ होने वाली है। एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। माताएं बच्चों के साथ आज शापिंग पर जायेंगे, बच्चे खिलौने पाकर बहुत ज्यादा ही खुश होंगे। जो लोग कही बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं उनका प्लान लास्ट टाइम में किसी कारणवश कैंसिल हो सकता है।

लकी रंग- पीला
लकी नंबर- 8

सिंह राशि

सिंह राशि
Image Source : INDIA TVसिंह राशि

आपका दिन मिला जुला रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किया गये काम में आपको सफलता मिलेगी। आज के दिन आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। टेक्सटाइल का काम करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा। समय का सदुपयोग करके ही आप अपने जीवन में एक सफल व्यक्ति बनने में कामयाब होंगे। हर्बल मेडिसिन का काम कर रहे लोगों की बिक्री आज बढ़ेगी, इनकम में ज्यादा इजाफा होगा। 

लकी रंग- ब्लैक
लकी नंबर- 1

कन्या राशि 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा।  घर की सजावट कराने के लिए फ्लावर डेकोरेशन का मन बनायेंगे। आज अपने काम और जीवन के बीच में बैलेंस बनाकर रखेंगे। अपना व्यवहार ऐसा बनाए की आपकी बातो से किसी को ठेस न पहुंचे, इस बात का ख्याल रखें। घर के कामों में आपके परिवारवालों का भरपूर सहयोग मिलेगा, आपका काम भी जल्दी ही पूरा होगा। 

लकी रंग- लाल
लकी नंबर- 2

तुला राशि

 आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने कोच से कुछ नया सीखेंगे और अपना अच्छा परफॉरमेंस देंगे। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का आज समाज में दबदबा बना रहेगा।  इस राशि की महिलाएं अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकती है , अधिक लाभ होगा। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें, सोच समझकर ही अपने काम करें। 

लकी रंग- सफेद
लकी नंबर- 5

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि
Image Source : INDIA TVवृश्चिक राशि

आज आपका दिन परिवार में नयी खुशियां लाने वाला है। आपको व्यापार से रिलेटेड टेंशन हो सकती है इसलिए शांत जगह पर घूमने चले जाये, जिससे मन शांत होगा और माइंड फ्रेश हो जायेगा। लघु उद्योग करने वालो को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। बच्चों की समस्याओं को सुनने के लिए आपको अलग से टाइम निकलना पड़ेगा, जिससे बच्चों के मन की बातों को जाना जा सके। ऑनलाइन योग ट्रेनिंग की शुरुआत करेंगे।

लकी रंग- सिल्वर
लकी नंबर- 9

धनु राशि 

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अच्छा प्लेसमेंट मिलेगा। ब्यूटी प्रोडक्ट्स का कारोबार कर रहे लोगों को आज ज्यादा मुनाफा होगा, उनके कस्टमर्स भी बढ़ेंगे। सोशल मीडिया पर आपकी पोस्ट पर बहुत ज्यादा ही लाइक्स और कमेंट्स आएंगे।  पिता जी के साथ किसी नए स्थान पर घूमने जायेंगे, आपके भविष्य के बारे में विचार विमर्श होगा। 

लकी रंग- गोल्डन
लकी नंबर- 2

मकर राशि

मकर राशि
Image Source : INDIA TVमकर राशि

 आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। किसी बात से आप हर्ट हो सकते हैं, आपको टेंशन होगी। आप दूसरों को समझने की कोशिश करें और अच्छा व्यवहार अपनाएं। माडलिंग स्टार आज अपना शो किसी नए शहर में करेंगे जिससे वहां के लोगों का अधिक सहयोग मिलेगा। डायबिटीज की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। बुजुर्गों की देखभाल करें और उनके साथ समय बिताएं।

लकी रंग- वॉलेट
लकी नंबर- 8

कुम्भ राशि

आज आपके अंदर आत्मविश्वास बना रहेगा। लवमेट्स अपने रिश्ते की बात अपने माता पिता को बतायेंगे। उनके रिश्ते की कद्र करेंगे। फर्नीचर का बिजनेस कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। वर्किंग पेरेंट्स को अपने बच्चो के लिए समय निकालना चाहिए। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी असहाय की मदद करने से बेहतर फील करेंगे। 

लकी रंग - मैरून
लकी नंबर - 9

मीन राशि

मीन राशि
Image Source : INDIA TVमीन राशि

आज का दिन आपके उत्साह से भरा रहेगा। कोई नया प्रयोग करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। परन्तु अभी की गयी मेहनत का परिणाम भविष्य में मिलेगा। कारोबार में अपना समय दें, आपकी लापरवाही से आपके वर्कर्स काम में लापरवाही कर सकते हैं। घर में नन्हें मेहमान आने की खुशी मिलेगी। अपने जीवन साथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने जा सकते हैं जिससे उनके बीच रिश्ता और अधिक मधुर होगा। 

लकी रंग - गुलाबी
लकी नंबर - 4

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)  

ये भी पढ़ें - 

Hindu Temples: इस मंदिर में हनुमान जी के साथ विराजमान है एक स्त्री की प्रतिमा, जानें प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में

Vastu Tips: अगर शरीर में रहती है तकलीफ तो आज ही करें दिशा की वास्तु में सुधार

Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में न बनवाएं घर की खिड़की, वरना जिंदगी भर का होगा पछतावा

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।