1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: अगर शरीर में रहती है तकलीफ तो आज ही करें दिशा की वास्तु में सुधार

Vastu Tips: अगर शरीर में रहती है तकलीफ तो आज ही करें दिशा की वास्तु में सुधार

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 21, 2022 08:46 am IST,  Updated : Nov 21, 2022 08:56 am IST

Vastu Tips: अगर आप कई तरह की शारीरिक पीड़ाओं से जूझ रहे हैं तो आज ही अपनी दिशा बदल दें। वास्तु शास्त्र में शरीर के हर अंक की तकलीफ के लिए समाधान छुपा हुआ है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए किस परेशानी के लिए किस दिशा को सही करें।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: आज के समय में ज्यादातर बीमारी खराब होती लाइफस्टाइल की वजह से होती है। हालांकि, कई बार इसके पीछे की असल वजह वास्तु दोष भी होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हमारी दिशा हमारे शरीर की परेशानी का मुख्य कारक होती है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि  शरीर के किसी हिस्से में अगर

तकलीफ हो गई हो तो किस दिशा की वास्तु में सुधार करने से उस परेशानी से मुक्ति पाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें- Guru Margi 2022: गुरु बृहस्पति मीन राशि में हो रहे हैं मार्गी, इन 4 राशियों की चमकने वाली है किस्मत

वास्तु के अनुसार, अगर आपको कोई दिमागी परेशानी तो उत्तर पश्चिम, पेट की तो दक्षिण पश्चिम, पैरों में तो पूर्व दिशा, कान में तो उत्तर दिशा और अगर हाथों में दिक्कत है तो ईशान कोण को ठीक करें। वहीं अगर कमर में परेशानी है तो दक्षिण पूर्व,  आंखें ठीक रखनीहै तो दक्षिण और अगर मुख यानि चेहरे को निरोगी और तरोताजा रखना चाहते हैं तो पश्चिम दिशा के वास्तु को सही कीजिए।

वास्तु शास्त्र का महत्व

वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इससे हमारा जीवन काफी प्रभावित होता है। वास्तु दोष से हमारी कामयाबी से लेकर घर की सुख समृद्धि तक पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में घर और वहां मौजूद चीजों को सही दिशा में रखना बेहद ही जरूरी है। वास्तु शास्त्र में कई तरह की सावधानी और उपाय को बताया गया है, जिसे अपनाकर व्यक्ति संपन्न, प्रसन्न और निरोगी रह सकता है। ऐसे में वास्तु नियम का पालन करना काफी जरूरी हो जाता है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Som Pradosh Vrat 2022: आज भोलेनाथ के दर्शन से पूरी होगी हर मनोकामना, जानिए प्रदोष व्रत का महत्व

Monday Panchang:चित्रा नक्षत्र में जन्मे लोग होते हैं बहुत ही धनी, आज इस उपाय को करने से मिलेगा विशेष फल

Aaj Ka Panchang 21 November 2022: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Vastu Tips: घर की इस दिशा में सीढ़ियां बनवाने से नहीं मिलेंगे अच्छे अवसर, कई दिक्कतों का करना पड़ सकता सामना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म