1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर की इस दिशा में सीढ़ियां बनवाने से नहीं मिलेंगे अच्छे अवसर, कई दिक्कतों का करना पड़ सकता सामना

Vastu Tips: घर की इस दिशा में सीढ़ियां बनवाने से नहीं मिलेंगे अच्छे अवसर, कई दिक्कतों का करना पड़ सकता सामना

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 20, 2022 08:07 am IST,  Updated : Nov 20, 2022 08:13 am IST

Vastu Tips: पूर्व दिशा में सीढ़ियों का निर्माण भूलकर भी नहीं करवाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार को लोगों की तरक्की रूक सकती है। साथ ही सुख शांति भी भंग हो जाती है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए किस दिशा में सीढ़ियां बनवाना सही रहेगा।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: अपना घर लेना या बनवाना हर किसी की जिंदगी का सबसे बड़ा सपना होता है। ऐसे में घर बनवाते समय कई चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में घर की हर चीज की दिशा तय की गई है। अगर वास्तु के मुताबिक, आप अपना घर बनवाते हैं तो जिंदगी सुखमय और खुशहाली भरा रहेगा। आज हम वास्तु शास्त्र में आपको बताने जा रहे हैं सीढ़ियों की दिशा। दरअसल, सीढ़ियों की दिशा गलत होने से आपके भाग्य पर बड़ा असर पड़ता है। इतना ही नहीं आपके परिवार को भी इसकी दिशा प्रभावित करती है। तो आइए आज वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि घर में सीढ़ियों की कौनसी दिशा ठीक रहेगी।

इस दिशा में करवाएं सीढ़ियों का निर्माण

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की पूर्व दिशा में सीढ़ियों का निर्माण नहीं करवाना चाहिए। पूर्व दिशा में सूर्य भगवान दर्शन देते हैं। मंदिर बनवाने के लिए भी घर की पूर्व या उत्तर दिशा को ही चुना जाता है, क्योंकि ये दिशाएं शुभ होती हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पूर्व दिशा में सीढ़ियों का निर्माण कभी भी नहीं करवाना चाहिए। पूर्व दिशा में सीढ़ियां बनवाने से घर की सुख-शांति पर उल्टा असर पड़ता है। साथ ही घर के सदस्यों पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं परिवार के लोगों को मिलने वाले अच्छे अवसर भी धीरे-धीरे हाथ से फिसल जाते हैं। इसके अलावा पूर्व दिशा में सीढ़ियों का होना हृदय रोग का कारक बनती हैं। तो घर बनवाते या खरीदते समय सीढ़ियों की दिशा का जरूर ख्याल रखें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Utpanna Ekadashi 2022: उत्पन्ना एकादशी आज, कथा के बिना अधूरा है व्रत, जानें इसके पीछे का धार्मिक महत्व

Utpanna Ekadashi 2022: उत्पन्ना एकादशी के दिन करें ये विशेष उपाय, मिलेगी तरक्की, दूर होगी सभी परेशानी

Love Rashifal 20 November: इन राशियों वालों का कल का दिन होगा बहुत रोमांस भरा, जानें अन्य का हाल

फेंगशुई ऊंट से घर आएगी सुख, समृद्धि और खुशहाली, जानें इससे जुड़े नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म