1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Utpanna Ekadashi 2022: उत्पन्ना एकादशी के दिन करें ये विशेष उपाय, मिलेगी तरक्की, दूर होगी सभी परेशानी

Utpanna Ekadashi 2022: उत्पन्ना एकादशी के दिन करें ये विशेष उपाय, मिलेगी तरक्की, दूर होगी सभी परेशानी

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 13, 2022 11:48 pm IST,  Updated : Nov 13, 2022 11:48 pm IST

उत्पन्ना एकादशी इस साल 20 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की अराधना से विशेष फल मिलता है। इसके साथ ही एकादशी के दिन खास उपाय करने से जीवन की कई परेशानियां भी दूर हो जाती है। सुख-समृद्धि, सुखी वैवाहिक जीवन आदि के लिए उत्पन्ना एकादशी के दिन कौन से उपाय करना होगा शुभ जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

Utpanna Ekadashi 2022- India TV Hindi
Utpanna Ekadashi 2022 Image Source : FILE IMAGE

Utapanna Ekadashi 2022: मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है। जो लोग साल भर तक एकादशी व्रत का अनुष्ठान करना चाहते है, उन्हें आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी से ही व्रत शुरू करना चाहिए। दरअसल एक बार मुर नामक राक्षस ने भगवान विष्णु को मारना चाहा, तभी भगवान के शरीर से एक देवी प्रकट हुईं और उन्होंने मुर नामक राक्षस का वध कर दिया। इससे प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने देवी से कहा कि चूंकि तुम्हारा जन्म मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी को हुआ है, इसलिए तुम्हारा नाम एकादशी होगा। आज से प्रत्येक एकादशी को मेरे साथ तुम्हारी भी पूजा होगी। मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है। जो लोग साल भर तक

एकादशी व्रत का अनुष्ठान करना चाहते हैं, उन्हें आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी से ही व्रत शुरू करना चाहिए। 

अगर आप किसी भी तरह के हेल्थ इश्यू से बचे रहना चाहते हैं तो आपको तुलसी की जड़ की थोड़ी-सी मिट्टी लेकर पानी में डालकर, उससे स्नान करना चाहिए। फिर साफ पानी से स्नान करके, साफ-सुथरे कपड़े पहनकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए।

 

अपने कारोबार में दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की करना चाहते हैं तो आपको पांच गुंजाफल भगवान के सामने रखकर उनकी पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद उन गुंजाफल को अपनी तिजोरी या गल्ले में रख लें। ऐसा करने से आपके कारोबार में काफी फायदा होगा।

जीवन में हर तरह की निगेटिविटी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको विष्णु पूजा के समय दस मुखी रुद्राक्ष की भी पूजा करनी चाहिए। फिर पूजा के बाद उसे अपने गले में धारण करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने बिजनेस लॉस से जल्द ही उबर जाएंगे। साथ ही जीवन में आपको हर तरह की निगेटिविटी से छुटकारा मिलेगा।

अगर आप अपने घर-परिवार के साथ ही बाहर के लोगों से भी अच्छे तालमेल बनाएं रखना चाहते हैं तो आपको भगवान विष्णु की पूजा के बाद किसी ब्राह्मण का आशीर्वाद लेना चाहिए। साथ ही उन्हें दक्षिणा स्वरूप कुछ भेंट करना चाहिए। अगर संभव हो तो उन्हें वस्त्र भेंट करें। ऐसा करने से घर-परिवार के साथ ही बाहर के लोगों से भी आपके अच्छे तालमेल बने रहेंगे।

अगर आप अपने घर की सुख-शांति बनाये रखना चाहते हैं तो आपको अपने घर के मंदिर में दक्षिणावर्त्ती शंख की स्थापना करनी चाहिए और उसकी रोली, धूप-दीप आदि से पूजा करनी चाहिए। आपके घर की सुख-शांति बनी रहेगी। 

अगर आप अपनी सैलेरी में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आपको सुबह स्नान आदि के बाद श्री विष्णु की धूप-दीप से पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा 'ऊँ गोविंदाय नमः' मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। इस उपाय आपकी सैलेरी में जल्द ही बढ़ोतरी होगी।

श्री विष्णु भगवान को केसर युक्त दूध का भोग लगाना चाहिए और तुलसी माला धारण करनी चाहिए।  ऐसा करने से आपकी पॉजिटिव ऊर्जा बरकरार रहेगी और आपका जीवन सफल बनेगा।

आपको अपने घर के बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए। साथ ही किसी जरूरतमंद को भोजन कराना चाहिए। ऐसा करने से आपके कार्य की सफलता सुनिश्चित होगी।

अगर आप अपने वैवाहिक जीवन की डोर को मजबूत बनाये रखना चाहते हैं तो एकादशी के दिन सुबह स्नान आदि के बाद, साफ-सुथरे कपड़े पहनकर श्रीविष्णु जी के साथ ही तुलसी जी की भी विधिवत पंचोपचार से पूजा करनी चाहिए। भगवान को केसर युक्त मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Utpanna Ekadashi 2022: उत्पन्ना एकादशी की पूजा से मिलेगा संतान सुख, जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त

Hindu Temples: इस मंदिर में हनुमान जी के साथ विराजमान है एक स्त्री की प्रतिमा, जानें प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में

Kaal Bhairav Jayanti 2022: इस मंदिर में प्रसाद के रूप में चढ़ता है शराब, भक्तों के सामने भगवान करते हैं ग्रहण!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म