1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Vaishakh 2024 Festival Calendar: अक्षय तृतीया से लेकर सीता नवमी तक, वैशाख माह में आएंगे ये प्रमुख तीज-त्यौहार

Vaishakh 2024 Festival Calendar: अक्षय तृतीया से लेकर सीता नवमी तक, वैशाख माह में आएंगे ये प्रमुख तीज-त्यौहार

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 24, 2024 11:58 am IST,  Updated : Apr 24, 2024 12:09 pm IST

Vaishakh Month 2024: आज यानी कि 24 अप्रैल से वैशाख माह शुरू हो चुका है। तीज-त्यौहार के लिहाज से यह महीना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। वैशाख में अक्षय तृतीया से लेकर परशुराम जयंती और गंगा सप्तमी तक आएंगे।

Vaishakh Month 2024- India TV Hindi
Vaishakh Month 2024 Image Source : INDIA TV

Vaishakh Month 2024 Vrat-Tyohar List: हिंदू धर्म में वैशाख माह का विशेष महत्व बताया गया है। 24 अप्रैल 2024 से वैशाख मास शुरू हो चुका है, जिसका समापन 23 मई को होगा। इस महीने को माधव मास के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, वैशाख माह में भगवान कृष्ण के माधव रूप की उपासना की जाती है। स्नान-दान, मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए वैशाख माह अत्यंत शुभ माना जाता है। हिंदू कैलेंडर में वैशाख दूसरा महीना होता है। 

वैशाख माह 2024 व्रत-त्यौहार कैलेंडर

  • विकट संकष्टी चतुर्थी- 27 अप्रैल 2024

  • कालाष्टमी- 1 मई 2024

  • वरुथिनी एकादशी- 4 मई 2024

  • प्रदोष व्रत- 5 मई 2024

  • मासिक शिवरात्रि- 6 मई 2024

  • वैशाख अमावस्या, शनि जयंती- 8 मई 2024 

  • अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती- 10 मई 2024

  • विनायक चतुर्थी- 11 मई 2024 (गुरुवार) 

  • शंकराचार्य जयंती, रामानुज जयंती- 12 मई 2024

  • वृष संक्रांति, गंगा सप्तमी- 14 मई 2024

  • बगलामुखी जयंती- 15 मई 2024

  • सीता नवमी- 16 मई 2024

  • मोहिनी एकादशी- 19 मई 2024

  • प्रदोष व्रत- 20 मई 2024

  • नरसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती- 21 मई 2024

  • वैशाख पूर्णिमा व्रत, बुद्ध पूर्णिमा- 23 मई 2024 

वैशाख माह का महत्व 

वैशाख महीने में विष्णु जी की पूजा करने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, वैशाख में ही भगवान विष्णु ने परशुराम अवतार लिया था। बता दें कि भगवान परशुराम की पूजा करने से सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं और शत्रुओं पर भी विजय मिलती है। इसके अलावा वैशाख माह में गंगा स्नान और दान का भी खास महत्व है। वैशाख में गंगा स्नान करने से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

Venus Transit 2024: आज रात इतने बजे शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए इस गोचर का आपकी राशि पर क्या होगा असर

अब राम मंदिर में प्रवेश के लिए बदल गए नियम, दर्शन से पहले ही जान लें ये बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म