Aaj Ka Panchang 21 November 2022: सोमवार को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। द्वादशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 7 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज रात 9 बजकर 7 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 14 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा सोमवार को सोम प्रदोष व्रत है। आयुष्यमान भव एक आशीर्वाद है जिसे वरिष्ठ लोग छोटों को आयुष्यमान भव: कहकर आशीर्वाद देते हैं। यह आशीर्वाद लंबी आयु के लिए दिया जाता है। ठीक इसी प्रकार ज्योतिष में आयुष्मान योग है जिसमें किए गए कार्य लंबे समय तक शुभ फल देते रहते हैं। जीवनभर इनका असर बने रहने के कारण इसे आयुष्मान योग कहा जाता है। साथ ही आज रात 12 बजकर 14 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से 14वां नक्षत्र है। इसके स्वामी मंगल हैं।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
Som Pradosh Vrat 2022: सोम प्रदोष व्रत के दिन करें ये उपाय, शिवजी दूर करेंगे हर परेशानी
संपादक की पसंद