1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 29 July 2022: बिजनेस में इन 3 राशियों की होगी खूब तरक्की, जानिए शुक्रवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 July 2022: बिजनेस में इन 3 राशियों की होगी खूब तरक्की, जानिए शुक्रवार का राशिफल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 29, 2022 05:15 am IST,  Updated : Jul 29, 2022 05:15 am IST

Aaj Ka Rashifal 29 July 2022: आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

जानिए शुक्रवार का...- India TV Hindi
जानिए शुक्रवार का राशिफल Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 29 July 2022: 29 जुलाई को सावन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज का पूरा दिन पार करके देर रात 1 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 35 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। यह योग किसी भी प्रकार की सिद्धि प्राप्त करने और प्रभु का नाम जपने के लिए बहुत उत्तम है। इस योग में जो भी कार्य शुरू किया जाता है वह अवश्य ही सिद्ध होता है अर्थात सफल होता है। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र लग जायेगा।आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

आज आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहेगा। बदलते मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपकी आमदनी बढ़ेगी। आज ज्यादा लाभ कमाने के योग हैं।

मेष राशि (Aries)
Image Source : INDIA TVमेष राशि (Aries)

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन आपके जीवन में बदलाव लाएगा। आज बिजनेसमैन के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। आज कोई दोस्त आपसे मिलने आ सकता है। 

वृष राशि (Taurus)
Image Source : INDIA TVवृष राशि (Taurus)

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी। आज आपके बिजनेस में तरक्की होगी। आज पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। घर खरीदने के लिए आज का दिन बेहद शुभ है।

मिथुन राशि (Gemini)
Image Source : INDIA TVमिथुन राशि (Gemini)

कर्क राशि (Cancer)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आज आप अपने पार्टनर को गिफ्ट देंगे। पैतृक संपत्ति मिलने के योग है। 

कर्क राशि (Cancer)
Image Source : INDIA TVकर्क राशि (Cancer)

सिंह राशि  (Leo)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नवविवाहित आज कहीं बाहर घूमने जाएंगे। अधूरे काम पूरे करने में आप सक्षम होंगे। आज परिवार में कोई आपसे सलाह लेगा

कन्या राशि  (Virgo)

आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे। धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप बिजनेस यात्रा पर जा सकते हैं। तनाव कम करने के लिए शांत जगह पर जाएंगे।

तुला राशि  (Libra)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपके ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी। आज अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करेंगे।

वृश्चिक राशि  (Scorpio)

किसी को दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। कठिन कार्यों को पूरा करने की हिम्मत आयेगी। आज आपका दिन बेहद लाभदायक रहेगा। आज आप सत्संग में शामिल होंगे।

वृश्चिक राशि  (Scorpio)
Image Source : INDIA TVवृश्चिक राशि (Scorpio)

धनु राशि  (Sagittarius)

आपका दिन जीवन में नई दिशा देगा। आज राजनीतिक लोग उच्चाधिकारियों से जुड़ेंगे। आज आपसे कोई मदद मांगेगा। पारिवारिक जीवन मधुर होगा।

मकर राशि (Capricorn)

आज क्लासमेट किसी टॉपिक में आपकी सहायता लेंगे। आज आपकी पहचान नए लोगों से होगी। आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। ज्वेलरी के कारोबारियों को आज बहुत ज़्यादा लाभ होगा। 

मकर राशि (Capricorn)
Image Source : INDIA TVमकर राशि (Capricorn)

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपको ज्यादा लाभ होने के योग हैं। आज शेयर मार्केट में निवेश करना लाभकारी होगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप मानसिक मेहनत करने का मन बनाएंगे।

मीन राशि (Pisces)

आज आप किसी कार्य में व्यस्त रहेंगे। घर में कोई शुभ कार्य होने का योग बन रहा है। आज आपको संतान सुख मिलेगा। शिक्षकों के लिए दिन व्यस्त रहेगा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।