1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. आज का राशिफल 3 मार्च 2022: वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत, वहीं इनका रुका हुआ काम होगा पूरा

आज का राशिफल 3 मार्च 2022: वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत, वहीं इनका रुका हुआ काम होगा पूरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 02, 2022 03:04 pm IST,  Updated : Mar 02, 2022 06:29 pm IST

जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

Aaj ka rashifal 3 March 2022 - India TV Hindi
Aaj ka rashifal 3 March 2022  Image Source : INDIA TV

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 9 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 29 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 56 मिनट तक पूर्वा भाद्रापद नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज आप परिवारवालों के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। ऑफिस के काम से किसी दूसरे शहर यात्रा पर जाना पड़ेगा। ऑफिस में आज आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।  कुछ अच्छे लोगों से भी आपकी मुलाकात होगी, जो आपको व्यापार में मुनाफा दिलाएंगे। बिजनेस में भी तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। 

वृष राशि 

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपसी विश्वास के सहारे आपके रिश्ते में मजबूती आयेगी।  मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे।  इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खास खुशखबरी मिलेगी। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा।  सफलता आज छात्रों के कदम चूमेगी।  लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकालने में आज आप सफल होंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। 

मिथुन राशि

आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करेंगे। दोस्तों के साथ दोस्ती और मजबूत होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज करियर में कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई जरूरी प्लानिंग भी बनायेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। किसी नए काम के लिए आप अपने पिता से चर्चा करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।  उन्हें अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है।

कर्क राशि 

आज किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगे।  व्यापार में आपको उम्मीद से अधिक लाभ होगा। किसी पर अपना काम थोपने की कोशिश करने से आपको बचना चाहिए। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। साथ ही बढ़ते खर्च को थोड़ा नियंत्रण में रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत बने रहेंगे। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखे रिश्ते में मजबूती आएगी। 

सिंह राशि 

Aaj ka rashifal 3 March 2022
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 3 March 2022 

आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जाएंगे। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आज आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे।  बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बिताएंगे। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं बहार घूमने की योजना बनायेंगे। 

कन्या राशि

आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। कई दिनों से रुका हुया काम को पूरा करके आज आप राहत की सांस लेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। इससे समाज में आपका मान-सम्मान बढे़गा। आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लवमेट आज किसी अच्छे रेस्टोरेंट्स में लंच करने जायेंगे,इससे रिश्ते में मजबूत आएगी। संतान सुख की प्राप्ति के योग बने हुए है। व्यापार को बढ़ाने में कोई अनुभवी व्यक्ति आपकी मदद करेगा।

तुला राशि 

Aaj ka rashifal 3 March 2022
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 3 March 2022 

आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके रुके हुए काम किसी सहयोगी की मदद से पूरे होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेगी। आपकी कोई राज की बात उजागर हो सकती है। आपको दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए। किस्मत का साथ मिलने से अपने कार्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे। घरेलू कार्यों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। आपके व्यापार में अचानक तरक्की होगी। 

वृश्चिक राशि

आज आप मित्रों के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। किसी जरूरी काम को आप जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे। उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। इस राशि के विद्यार्थी अगर ग्रुप स्टडी करेंगे, तो उनके सभी समस्याएं सॉल्व होगी। ऑफिस में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, साथ ही आपको पदोन्नति भी मिलेगी। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। 

धनु राशि 

Aaj ka rashifal 3 March 2022
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 3 March 2022 

आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे।  नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। ऑफिस में कोई जूनियर आपसे अपने कार्यों को पूरा करने के लिए मदद लेंगे। आप उनकी मदद करने में सफल भी रहेंगे। आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपका मन खुश रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे।  सेहत के मामले में आप फिट रहेंगे।

मकर राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। किसी जरूरी काम की वजह से आपको कहीं जाने का प्लान टालना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक बढ़ोतरी होगी, जिससे आप अपनी जरूरत की चीजें खरीदेंगे। आपको किसी काम में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी, काम को पूरा करने में आप सफल भी होंगे। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होंगे। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे।

कुंभ राशि 

Aaj ka rashifal 3 March 2022
Image Source : INDIA TVAaj ka rashifal 3 March 2022 

आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी दूसरे शहर में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है। उनको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर आप गंभीरता से विचार करेंगे राजनीति से जुड़े लोगों को आज आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। 

मीन राशि 

आज आप खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कार्य पूरे हो जायेंगे। आपके दाम्पत्य रिश्ते में प्यार की बहार आयेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं। अपने कुछ कामों की योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। बॉस आपसे खुश रहेंगे। 

मांगलिक दोष से राहत दिलाता है मंगल का रत्न मूंगा, इस तरह पहनेंगे तो बनेगी बात

घर और ऑफिस में इस जगह रखिए फेंगशुई का ऊंट, नुकसान में जाता बिजनेस भी चमक उठेगा, खत्म होगी धन की किल्लत

Chanakya Niti: किसी से भी ऐसे मनवा सकते हैं अपनी बात, बस करना होगा ये काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।