1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 8 September 2022: इन 4 राशियों पर बरसेगी सांई बाबा की कृपा, खुलेगा किस्मत का दरवाजा

Aaj Ka Rashifal 8 September 2022: इन 4 राशियों पर बरसेगी सांई बाबा की कृपा, खुलेगा किस्मत का दरवाजा

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Poonam Shukla
 Published : Sep 08, 2022 05:15 am IST,  Updated : Sep 08, 2022 05:15 am IST

Aaj Ka Rashifal 8 September 2022: आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार 8 सितंबर को आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों को करके आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

indiatv- India TV Hindi
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 8 September 2022: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरूवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक रवि योग रहेगा। जब चंद्रमा चौथे, छट्ठे, नौवें, दसवें, तेरहवें अथवा बीसवें नक्षत्रो के माध्यम से सूर्य नक्षत्र से दूर संचरण करता हैं। तब रवि योग होता है। रवि योग बहुत ही शुभ माना जाता है। रवि योग में 13 प्रकार के कुयोगों का स्वतः ही विनाश होता है, अतः रवि योग में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। 

मेष राशि 

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। काम की जगह बदलने से ऊर्जा में थोड़ा बदलाव आ सकता है। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जा सकते है। जहाँ बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। जीवनसाथी आज आपसे कोई जरूरी बात शेयर कर सकते हैं। अगर आप नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो मार्केट एनालिसिस भी कर सकते हैं।

शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक-  6 

वृष राशि  

आपके दिन की शुरुआत अच्छे मूड के साथ होने वाली है। प्रॉपर्टी डीलर को आज के दिन फायदा होने से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कारोबार के मुनाफे को लिक्विड fund में इन्वेस्ट कर सकते हैं। आज आपको कोई भागदौड़ वाला काम करना पड़ सकता हैं। आज आपको बाहर का ऑयली खाना खाने से आपको परहेज करना चाहिए। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शाम के समय आप अपने परिवार के साथ बैठकर सुहावने मौसम का आनंद लेंगे। राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक-  6 

मिथुन राशि 

आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आपके अच्छे विचार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे। आज आप हार्ड वर्क के साथ- साथ स्मार्ट वर्क पर भी ध्यान देंगे। कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। आज अपने डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। आपकी भक्ति भावना को देखकर आपके बच्चे आपसे प्रेरित होंगे। सुबह चन्दन का तिलक लगाकर घर से बाहर जाएं, आपके अन्दर पाजिटीविटी बनी रहेगी।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक-  5 

कर्क राशि  

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाने वाला है। आज खुद से बनाई हुई खीर पैरेन्ट्स को खिलाने पर पारिवारिक सुख बढ़ेगा। एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं। मार्केट जाने से पहले जरूरी सामान की लिस्ट तैयार करने से बेवजह शोपिंग से बच जायेंगे। इस राशि की जो महिलाएं अपने बिजनेस में तरक्की करना चाहती हैं। वो अपने काम व निजी जीवन में बैलेंस बनाकर चलें। घर से बाहर जाते समय जेब में काली मिर्च के सात दाने जरूर रखें। 
शुभ रंग-हरा
शुभ अंक-  9 

सिंह राशि  

आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के प्रापॉटी डीलर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अपने जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाएं, आपसी तालमेल बना रहेगा। सुबह घर से निकलते समय मंदिर में माथा टेक कर ही निकले।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक-  4

indiatv
Image Source : INDIATVAaj Ka Rashifal

कन्या राशि  

आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। परिवार के साथ रात का डिनर बाहर करने का प्लान बन सकता है। मकेनिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। पारिवारिक माहौल में शांति बनी रहेगी। आपके छिपे विरोधी आज आपके बारें में कुछ अफवाहे फैला सकते हैं। बातों को नज़रंदाज़ करना बेहतर रहेगा। गणेश जी को देशी घी के लड्डू खिलाएं।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक-  9

तुला राशि  

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आपको कोई भागदौड़ वाला काम करना पड़ सकता हैं। अपने बिजी शेड्यूल से आप थोड़ा समय अपने बच्चों के लिए निकालें। गाय को शाम को ताजी रोटी खिलाएं इससे आपको धन लाभ होगा।
शुभ रंग-नारंगी
शुभ अंक-  6

indiatv
Image Source : INDIATVAaj Ka Rashifal

वृश्चिक राशि  

आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। आज अधूरे कामों को पूरा कर लेने से आपके मन में उत्साह बना रहेगा। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज आप कंप्यूटर सीखने के लिए कोई कोचिंग ज्वाइन कर सकते हैं। आपका समय मौज मस्ती में गुजरेगा। जरुरतमंद को खाना खिलाने से आपका मन खुश रहेगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक-  9

धनु राशि  

आज आपको अपने दिन की शुरुआत योगा अभ्यास से करनी चाहिए ,आप सम्बे समय तक फिट एंड फाईन रहेंगे। दोस्तों के साथ बाहर मूवी देखने का प्लान बन सकता है। बिजनेस के सिलसिले में आपका आपका अच्छा व्यव्हार आपको लाभ दिलाएगा। घर में परिवार के साथ टाइम स्पेंड करने से रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। घर में छोटी - सी पार्टी भी हो सकती है। सुबह पूजा - पाठ करने से घर के सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक-  5

मकर राशि  

आप पूरा दिन सभी कामो को मन लगा के करेंगे। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। साइंस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर होगा। आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी कोई निजी बातें शेयर कर सकते हैं। इससे आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। परिवार की उलझनों को सुलझाने में मदद मिल सकती है। सरकारी नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज माताएं अपने बच्चो को कुछ नया सिखाएंगी। घर में सुख – सौहार्द बना रहेगा। सुबह सूर्य भगवान को जल अर्पित करें। शुभ रंग- ब्राउन
शुभ अंक-  4

कुम्भ राशि  

आप अपने दिन की शुरुवात गर्मजोशी से करेंगे। परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। अगर आप नौकरी कर रहे हैं,तो अचानक से आपको किसी काम के लिये बाहर भेजा जा सकता है। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे,लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। कोरियर का बिज़नस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा ,आज किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आर्डर मिल सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। दान करने से आपको पुण्य मिलेगा।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक-  1

indiatv
Image Source : INDIATVAaj Ka Rashifal

मीन राशि 

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें,,वाणी में नम्रता बनाये रखें। आज आपको अपने सहयोगियों से बिजनेस में सहयोग मिलेगा। आज अपना पैसा किसी धार्मिक काम में लगाने से आपको पारिवारिक खुशी मिलेगी। आज आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा। साथ में लौंग के 5 दानें साथ रखने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जायेंगी।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक-  4

indiatv
Image Source : INDIATVAaj Ka Rashifal

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

 

vastu shastra: घर में इस वजह नहीं लगाना चाहिए पीपल का पेड़, हो जाएं सावधान

Vastu Tips For Mor Pankh: इस दिशा में मोरपंख रखने से घर में होती है धन की बरसात, बस इन बातों का रखें खास ध्यान

Raviwar Upay: बच्चों के बेहतरीन भविष्य और दांपत्य जीवन में अगाढ़ प्रेम के लिए, रविवार के दिन इन ख़ास उपायों को करें 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।