1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 11th Oct 2025: मेष-मिथुन समेत इन 3 राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, किस्मत भी देगी साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11th Oct 2025: मेष-मिथुन समेत इन 3 राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, किस्मत भी देगी साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 11, 2025 06:03 am IST,  Updated : Oct 11, 2025 08:51 am IST

Aaj Ka Rashifal 11th October 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 4 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 7 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह सहित सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं।

आज का राशिफल - India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 11th Oct 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 4 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 7 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 20 मिनट तक अमृत सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर बाद 3 बजकर 20 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। यहां विस्तार से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का राशिफल, जिसमें आज के लिए आपका शुभ रंग और लकी नंबर भी बताया जा रहा है।

मेष राशिः 

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मेष राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा। अकारण शुरु हुई बाधाओं का अन्त अपने आप ही हो जाएगा। आज आपके ननीहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज अचानक से आपको किसी धार्मिक कार्य में सहयोग देने का अवसर मिलेगा। जिसे करने से आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। बच्चे माता पिता के साथ अपनी दिल की बात शेयर करेंगे । जिससे आपकी समस्याओं का समाधान जल्द ही हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ बहार पार्क में टहलने का भी मन बनेगा। घर से कलेश दूर होंगे। इस राशि के मीडिया कर्मचारियों को काम करने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। 

  • शुभ रंग - पिंक
  • शुभ अंक - 6

वृष राशिः 

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का वृषभ राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक तौर पर थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। आज किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी हो सकती है। इसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। आज पड़ोसियों के साथ मिलकर कोई सामाजिक कार्य में सहयोग देंगे। इससे लोगों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज किसी रिश्तेदार के घर घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। माता पिता के आशीर्वाद से आज जो भी काम शुरु करेंगे। उसे जल्द ही पूरा कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की होना निश्चित है। आज राह चलते किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह विवाद से बचें। संयम रखने से रुकी योजनायें सफल होंगी। 

  • शुभ रंग - पर्पल
  • शुभ अंक - 7

मिथुन राशिः 

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मिथुन राशिफल

आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आज बड़ों से प्रेरणा लेकर काम की पहल करने की जरुरत है। अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता काम में लायेंगे तो आपको अच्छा खासा फायदा होगा । कोई भी नया बिजनेस शुरु करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर ले। संयम व धैर्य के साथ अपने काम पर ध्यान लगायें तो आपके लिए अच्छा होगा। आज किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

  • शुभ रंग - मेजेंटा
  • शुभ अंक - 6

कर्क राशिः 

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का कर्क राशिफल

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। आज किसी मेहमान के घर आने का योग है जिससे आप घर के कामो में थोड़ा बिजी रह सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के रिश्तों में थोड़ी अनबन हो सकती है, इसलिए जितना हो सके अपने साथी को समझने की कोशिश करें। आज कोई नया बिजनेस शुरु करने से पहले किसी की सलाह जरूर ले लें। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपके लेखन कार्यों की सराहना बड़े तौर पर होगी। आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। आज ईमानदार लोगों की सहायता से आप बड़े से बड़े प्रोजेक्ट को आसानी से निपटा सकते हैं। कष्टों से मुक्ति मिलेगी। 

  • शुभ रंग - पीला
  • शुभ अंक - 1

सिंह राशिः 

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का सिंह राशिफल

आज आपका दिन सामन्य रहेगा। आज ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ वाद विवाद की स्थिती बन सकती है, आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। बच्चों के स्वास्थ्य में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। किसी अच्छे डाक्टर की सलाह से आगे बढ़ने की जरूरत है। आज छात्रों के लिए दिन परिश्रम के अनुरूप नहीं रहेगा। आज बेहतर परिणामों के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। भविष्य में सफलता आपके कदम चुमेंगी लवमेट के लिए आज का दिन खुशियां दिलाने वाला रहेगा। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है। 

  • शुभ रंग - सफेद
  • शुभ अंक - 8

कन्या राशिः

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का कन्या राशिफल

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। नौकरी के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक भी रहेंगे। आप हर समस्या से आसानी निपट लेंगे। आपके मन में कोई योजना चल रही है उससे आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। आज आपके ज्यादातर काम जो अधूरे थे वो पूरे हो जाएंगे। आपने आत्मविश्वास के दम पर सोचे हुए सारे काम पूरे कर सकते हैं और करेंगे भी। कारोबारियों को काम के लिए कोई छोटी यात्रा भी करनी पढ़ सकती है। न्यायालय कामों में आज आप सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। दिन बहुत अच्छा बीतेगा । इस राशि के जो लोग मीडिया जगत से जुड़े हैं उनको कोई नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है। 

  • शुभ रंग - नेवी-ब्लू
  • शुभ अंक - 6

तुला राशिः 

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का तुला राशिफल

आज आपका दिन सामान्य लाभ देने वाला रहेगा। आज किसी के मामलों में दखल देने से बचें। आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा ना लगाएं। आपका लगाया हुआ धन फस भी सकता है। आज आपका प्रिय दोस्त आपको जो सलाह दें उसे मान लें। किसी भी तरह की परेशानी हो तो दोस्तों के साथ शेयर करें। लव मेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज घर में कोई खुशखबरी आ सकती है। बच्चों के पढ़ाई को लेकर आज थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है। बच्चों को सही ढंग से गाइड करने की जरूरत है। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सिलाई का काम करने वालों को आज अपने कस्टमर से अच्छा लाभ होगा।

  • शुभ रंग - लाल
  • शुभ अंक - 2

वृश्चिक राशिः 

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का वृश्चिक राशिफल

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप सबसे पहले खुद के कामों का निपटारा करेंगे। आप के सभी रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पूरा दिन तरो-ताजा महसूस करेंगे। प्राइवेट जॉब वालों के लिए आज का दिन प्रमोशन लेकर आ सकता है। आज किसी पर तुरंत भरोसा ना करें। कुछ लोग इसका गलत फायदा भी उठा सकते हैं। सुख समृद्धि मिलेगी। 

  • शुभ रंग - सिल्वर
  • शुभ अंक - 9

धनु राशिः 

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का धनु राशिफल

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपका मन उमंग से भरा रहेगा। हर कोई आपकी राय या बात को ध्यान से सुनेगा। अपने आप को सही साबित करने में आज आपको मुश्किल नहीं होगी। आज कोई जोखिम भरा काम करने से बचें। घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरूर बरते। किसी विशेष व्यक्ति से आज मुलाकात भी कर सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आप संयोग वश किसी काम को पूरा नहीं कर पाएं हो तो आज के दिन उसे पूरा कर लेना ही सही रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा जाएगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे आयेंगे।

  • शुभ रंग - ग्रे
  • शुभ अंक - 4

मकर राशिः 

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मकर राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज कोर्ट-कचहरी के कामों का निपटारा तुरंत हो जायेगा। किसी सरकारी वकील का सहयोग भी आपको मिलेगा। इंजीनियरिंग की फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन परिवर्तन करने वाला रहेगा। आज आप जॉब चेंज भी कर सकते हैं। आज माता के स्वास्थ्य में पहले से थोड़ा सुधार आएगा। सही ढंग से नियमित उपचार कराने की जरूरत है। आज अपनी आगे की प्लानिंग को लोगों के साथ शेयर करने से बचना होगा। आज आप किसी थीम पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां अपने मित्रों के साथ खूब इंजॉय करेंगे।

  • शुभ रंग - समुद्री हर
  • शुभ अंक - 2

कुंभ राशिः 

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का कुंभ राशिफल

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका मन सामाजिक कार्यों में अत्यधिक लगेगा। आज विद्यार्थि अपने प्रिय शिक्षको की मदद से मन पसंद विषय में दाखिला ले सकते हैं। आज का दिन अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का है। आज आपको किसी अपने की बात का बुरा लग सकता है। किसी भी ऐसी बात को दिल पर ना लें। आज धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर आपको मिल सकता है। घर के वृद्ध सदस्यों को अवश्य लेकर जायें। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। 

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 3

मीन राशिः

Aaj Ka Rashifal
Image Source : INDIA TVआज का मीन राशिफल

आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो निश्चित समय पर पूरा होगा। आज करियर से संबंधित नए अवसर आपको मिल सकते हैं। आपकी किसी नए फर्म में नौकरी भी लग सकती है। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केट से जुड़े विषयों में दाखिला ले सकते हैं। ऑफिस में बहुत पहले से चल रही समस्या आज समाप्त हो जायेगी। आज आपके बॉस आपको प्रोत्साहित करेंगे। बिजनेस अच्छा चलेगा। धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। माता के स्वास्थ का ध्यान रखने की जरूरत है।

  • शुभ रंग – पिंक
  • शुभ अंक – 8

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

(https://www.youtube.com/watch?v=6TW5ONqICP8)

यह भी पढ़ें- 

Guru Gochar 2025: अतिचारी गुरु 18 अक्टूबर को बदलेंगे राशि, प्रेम जीवन में इन 3 राशियों को दिखेंगे अच्छे बदलाव

कार्तिक के महीने में ये काम हैं वर्जित, घर में दरिद्रता लाने के लिए होते हैं जिम्मेदार!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।