1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 24 Sept 2025: नवरात्रि के तीसरे दिन मेष राशि वाले लूटेंगे वाहवाही, तो वृश्चिक वालों को मिलेगी गुड न्यूज, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 Sept 2025: नवरात्रि के तीसरे दिन मेष राशि वाले लूटेंगे वाहवाही, तो वृश्चिक वालों को मिलेगी गुड न्यूज, जानिए आज का राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Sep 24, 2025 06:11 am IST,  Updated : Sep 24, 2025 08:09 am IST

Aaj Ka Rashifal 24 September 2025: आज से शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन है। चलिए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा। यहां विस्तार से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का राशिफल।

आज का राशिफल- India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 24 September 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि बुधवार का दिन है। नवरात्रि की तृतीया तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की उपासना की जाएगी यानि आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज रात 9 बजकर 3 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 17 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। चलिए जानते हैं कि नवरात्रि का तीसरा दिन किस राशि के लोगों के लिए शुभकारी होगा और किन राशियों पर भारी पड़ेगा। 

मेष राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा

आज का राशिफल
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलेगी। साथ ही आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। किसी रिश्तेदार से आज आपको बिजनेस बढ़ाने के लिए सुझाव मिलेगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढे़गी और बड़े-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, सभी आपकी वाह-वाही करेंगें। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मां चंद्रघंटा की उपासना करें, सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। 

  • मेष राशि वालों का आज शुभ अंक- 03
  • मेष राशि वालों का आज का शुभ रंग- पर्पल

वृष राशि- पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे

आज का राशिफल
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से साझेदारी करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। इस राशि के कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, आपके क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। आज आपके दाम्पत्य जीवन में सुख की बढ़ोतरी होगी। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, सेहत में सुधार आयेगा। 

  • वृष राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
  • वृष राशि वालों का आज का शुभ रंग- येलो

मिथुन राशि- आज विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है

आज का राशिफल
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरुरत है। आज आपको घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का लाभ मिलेगा। मां दुर्गा के सामने कपूर जलायें, आपके सारे काम असानी से पूरें हो जाएंगें। 

  • मिथुन राशि वालों का आज शुभ अंक- 02
  • मिथुन राशि वालों का आज का शुभ रंग- गोल्डन

कर्क राशि- व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा

आज का राशिफल
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा। इस राशि के नवविवाहित दंपत्ति के बीच किसी विषय को लेकर चर्चा होगी, इससे रिश्तों में और मिठास बढ़ेगी। आज आप पैसों के लेन-देन में सावधानी बरते। आज आपको अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आज छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। माता का आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी। 

  • कर्क राशि वालों का आज शुभ अंक- 08
  • कर्क राशि वालों का आज का शुभ रंग- हरा

सिंह राशि- अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका काम बन जायेगा 

आज का राशिफल
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका काम बन जायेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के केमिस्ट शॉप के व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की कोशिश करेंगें। आज अचानक किसी मेहमान के आने से महिलाएं रसोई घर में व्यस्त रहेंगी। साथ ही आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। माता दुर्गा को इलायची अर्पित करें, घर से निगेटिविटी दूर होगी। 

  • सिंह राशि वालों का आज शुभ अंक- 01
  • सिंह राशि वालों का आज का शुभ रंग- वॉयलेट

कन्या राशि- आज तरक्की आपके कदम चूमेगी

आज का राशिफल
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको सरकारी कामों में किसी अनुभवी से राय मिलेगी, जिससे आपका काम असान हो जाएगा। आज आपका पूराना दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा। आज आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे। आज तरक्की आपके कदम चूमेगी।  साथ ही आपको अपना करोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके भी मिलेंगे। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी। मां दुर्गा को पुष्प अर्पित करें, रूके हुए कार्य पूरे होंगे।

  • कन्या राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
  • कन्या राशि वालों का आज का शुभ रंग- ग्रे

तुला राशि- आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे

आज का राशिफल
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। साथ ही परिवार के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगें। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे, लेकिन ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है। तथा आज किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए। आज कारोबार के लिहाज से सब ठीक रहेगा। माता को मिठाई से भोग लगाए, परिवारिक रिश्तों में मिठास आयेगी।

  • तुला राशि वालों का आज शुभ अंक- 02
  • तुला राशि वालों का आज का शुभ रंग- मजेंटा

वृश्चिक राशि- कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुये है

आज का राशिफल
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुये है। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे । आज आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे। साथ ही जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे। इस राशि के मार्केटिंग की जॉब कर रहे व्यक्तियों से आज कोई अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में बड़ा धन लाभ कराएगा। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, अनचाहे भय से मुक्ति मिलेगी। 

वृश्चिक राशि वालों का आज शुभ अंक- 07

वृश्चिक राशि वालों का आज का शुभ रंग- ऑरेंज

धनु राशि- आज व्यापार में किसी ऐसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी

आज का राशिफल
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

आज का दिन जीवन में तरक्की दिलाने होगा। आज व्यापार में किसी ऐसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो आपको उम्मीद से अधिक फायदा करायेगी। इस राशि के वकीलों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा, कोई नया केस हाथ लगेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी, जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का मन बनायेंगे। आज अपने दोस्त की किसी बात का बुरा ना माने, उसकी बात समझने का प्रयास करें। परिवार वालों के साथ मां दुर्गा की आरती करें, पारिवारिक ताल-मेल मजबूत होगा। 

  • धनु राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
  • धनु राशि वालों का आज का शुभ रंग- लाल

मकर राशि- इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी

आज का राशिफल
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

आज आपका दिन ठीक - ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी भी प्रकार के क़ानूनी मामलों से दूर रहने की आवश्यकता है। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी विषय को समझने में आपको अपने सहपाठियों से सहयोग मिलेगा। आज पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। इससे पड़ोसियों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। मां चंद्रघंटा को नमस्कार करें, आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। 

  • मकर राशि वालों का आज शुभ अंक- 01
  • मकर राशि वालों का आज का शुभ रंग- नीला

कुंभ राशि- बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे

आज का राशिफल
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। आज ऑफिस में आप किसी प्रोजेक्ट के लिये अपनी बेहतरीन राय देंगे, बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे आपका लेखन और अच्छा होगा। साथ ही आज आपकी बातें दूसरों पर प्रभाव डालेगी। अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। माता दुर्गा को शहद का भोग लगायें, समाज में आपका नाम ऊंचा होगा। 

  • कुंभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
  • कुंभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- येलो

मीन राशि- आज बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है

आज का राशिफल
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। आपको बिजनेस में बड़ी डील का ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। इस राशि के मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। आज आपको बेटी के ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। माता को कुमकुम का तिलक लगाएं, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। 

  • मीन राशि वालों का आज शुभ अंक- 03
  • मीन राशि वालों का आज का शुभ रंग- गुलाबी

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Shardiya Navratri 3rd Day: नवरात्रि के तीसरे दिन की देवी, भोग, मंत्र, कथा, आरती और रंग क्या है? जानिए सबकुछ यहां

Surya Nakshatra Parivartan 2025: सितंबर में सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, 4 राशियों की इनकम में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।