Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 29 August 2025: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की बरसेगी इन 3 राशियों पर कृपा, धन-धान्य की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 August 2025: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की बरसेगी इन 3 राशियों पर कृपा, धन-धान्य की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Naveen Khantwal Published : Aug 29, 2025 06:29 am IST, Updated : Aug 30, 2025 06:36 am IST

Aaj Ka Rashifal 29 August 2025: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 August 2025: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 13 मिनट तक ब्रहम योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 39 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज सूर्य षष्ठी व्रत है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल।

मेष राशि आज का राशिफल (29 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव लेकर आयेंगें, जिसकी वजह से आपको बड़ा लाभ होगा। आपकी कोशिशों में एक नयी किरण जगमगाएगी और जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपनी मेहनत और लगन से विरोधी को परास्त कर देंगे। आज लवमेट के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाकर आप खाना खायेंगे। आज आपके काम से खुश होकर बॉस आपके प्रमोशन के बारे में विचार कर सकते हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर पूरी सावधानी बरतें। माता लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ होगा। 

  • शुभ अंक- 09
  • शुभ रंग- सिल्व

वृषभ राशि आज का राशिफल (29 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आपके कारोबार में दुगुना धन लाभ होगा। आज आप मार्केट जाकर परिवार के लोगों के लिए  गिफ्ट खरीदेंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी। आज आप पैसों के लेन – देन से बचें और व्यर्थ के खर्चो को कम करें। इस राशि की महिलाएं आज बच्चों के लिए स्वादिष्ट भोजन बनायेंगी, बच्चों को ख़ुशी मिलेगी। आज आप व्यावसायिक गतिविधियों को और समय देंगे, जिससे बेहतर नतीजे मिल सकेंगे। आज आपअपने विचार दूसरों के ऊपर न थोपे और न ही बिन मांगें सलाह दें। 

  • शुभ अंक- 09
  • शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि आज का राशिफल (29 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए उत्तम बना रहेगा। आज आप कर्मचारियों के साथ अपना रवैया अच्छा बनाये रखें, जिससे वे मन लगाकर काम करें। आज आप दोस्तों के साथ खूब हंसी मजाक करेंगें लेकिन एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। आज सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और किसी उलझन का भी हल मिलेगा, अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा, आप बच्चों के साथ किसी मनोरंजन की जगह घूमने जा सकते हैं। 

  • शुभ अंक- 08
  • शुभ रंग-पीला

कर्क राशि आज का राशिफल (29 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज किसी काम के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी , जिसमें आप अपने कलीग की सहायता ले सकते हैं। आज अचानक आपके घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसके चलते व्यस्तता बनी रहेगी। आज आपको किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा, जिससे आपसी मेलजोल बढ़ेगा। आज आप अपने आलस्य को त्यागकर कड़ी मेहनत करेंगे, जिसके जल्द ही आपको बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। 

  • शुभ अंक- 02
  • शुभ रंग- फे

सिंह राशि आज का राशिफल (29 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको आपके सवालों के सारे जवाब मिलेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपकी कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी और कुछ बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। आज आपको जीवनसाथी से सरप्राइज मिलने की संभावना है। धन लाभ के भी योग हैं, मां लक्ष्मी आप पर कृपा बरसाएंगी। आज आपको किसी समस्या का समाधान मिलने से मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने पिता का आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन ठीक रहेगा , आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

  • शुभ अंक- 04
  • शुभ रंग- ग्रे

कन्या राशि आज का राशिफल (29 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपके मन में कुछ नए विचार आ सकते हैं, जो फ्यूचर में आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। आज आपके घर में मेहमान का आगमन हो सकता है ,जिससे घर परिवार में भी खुशी भरा माहौल रहेगा। आज आपको किसी करीबी के माध्यम से धनलाभ होने के योग बन रहें हैं। आज आपकी ऑफिशियल यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इस राशि की माहिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है, आज आप खुद के लिए समय निकालेंगी। 

  • शुभ अंक- 07
  • शुभ रंग- नारंगी

तुला राशि आज का राशिफल (29 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। आज आपकी करोबारी गतिविधियां अच्छी चलेंगी, आपको रोज की अपेक्षा अधिक धन लाभ होगा । आज आपकी पारिवारिक समस्याएं सुलझ जाएंगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। आज आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने मार्केट जायेंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी। आज काम की अधिकता रहेगी , लेकिन आप अपने खाने – पीने का ध्यान अवश्य रखें। इस राशि के छात्र आज किसी कोर्स को करने का मन बना सकते हैं, जो भविष्य में आपके बहुत काम आएगा। 

  • शुभ अंक- 05
  • शुभ रंग- पीला

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (29 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपके किसी निर्णय से परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। आज आप अपने काम को पूरा करने के लिए किसी करीबी की मदद ले सकते हैं, बेहतर होगा आप अपने विवेक का उपयोग करेंगे। आज आप समय निकालकर थोड़ी देर बुजुर्गों के साथ बैठेंगे, जिससे आपको जरूरी बातें पता चलेंगी। इस राशि के खेल – कूद से जुड़े व्यक्ति आज किसी बड़ी प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं, जिसमें आप अच्छा परफोर्म करेंगे।

  • शुभ अंक- 03
  • शुभ रंग- नारंगी

धनु राशि आज का राशिफल (29 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बढ़िया धन लाभ होगा , आपके घर में भौतिक साधनों की बढ़ोतरी होगी। आज आप किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जीवनसाथी की मदद ले सकते हैं। आज कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। आज आप अपने कर्मचारियों का मान – सम्मान करेंगे, जिससे वे मन लगाकर काम करेंगे। आज आपके द्वारा किये गए पूर्व के कार्यों में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। संचित धन में वृद्धि के योग हैं। 

  • शुभ अंक- 04
  • शुभ रंग- पिंक

मकर राशि आज का राशिफल (29 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप ऑफिस की मीटिंग में अपने विचार रखेंगे , जो सभी को बहुत पसंद आयेंगे। आज किसी आदर्श व्यक्ति की प्रेरणा से सजगता और भरपूर ऊर्जा मिलेगी। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी , जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी काम में संघर्ष के बाद सफलता मिलने के योग हैं। आज अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार की जिम्मेदारियां ना लें और सभी कार्यों के बीच संतुलन बनाकर रखें। आज आप किसी काम को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। 

  • शुभ अंक- 06
  • शुभ रंग- ला

कुंभ राशि आज का राशिफल (29 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप अपने कारोबार को और बड़ा बनाने का प्रयास करेंगे। आज आप किसी दोस्त से मिलने उसके घर जा सकते हैं, उससे मिलकर आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको संतान की तरफ से संतोषजनक नतीजे मिलने से सुकून मिलेगा। इस राशि की महिलायें आज किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं, जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आप इन्वेस्टमेंट को लेकर किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं। 

  • शुभ अंक- 02
  • शुभ रंग- हरा

मीन राशि आज का राशिफल (29 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप घर शिफ्ट करने में अपने मित्र की मदद ले सकते हैं। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको कार्यप्रणाली में लाए गए परिवर्तन के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आज आपका व्यवसायिक दृष्टिकोण कई मामलों को सुलझाने में सक्षम रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी , जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक रहेगा।

  • शुभ अंक- 06
  • शुभ रंग- पिंक

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Surya Shasthi Upay: संतान की तरक्की के लिए आज जरूर करें ये अचूक उपाय, सूर्य देव सोने की तरह चमकाएंगे बच्चों का भविष्य

शनि घर की इस दिशा को करते हैं प्रभावित, यहां की गई ये 5 गलतियां करेंगी भारी नुकसान

More Rashifal News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement