Tula Rashifal 10 January 2026: तुला राशि वालों के लिए 10 जनवरी 2026 का दिन आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और आगे बढ़ने के संकेत लेकर आया है। आज आपकी छवि न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि सामाजिक जीवन में भी प्रभावशाली रूप से उभर सकती है। किए गए प्रयासों का फल मिलने के योग हैं और कुछ ऐसे मौके सामने आ सकते हैं जो भविष्य की दिशा तय करने में मदद करेंगे। दिन भर संतुलन और समझदारी से लिए गए निर्णय आपको संतोष देंगे।
ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसको संभाल कर रखें
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज समाज में आपकी एक अलग ही छवि निखर कर सामने आएगी। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसको संभाल कर रखें। कभी भी उसकी जरूरत पड़ सकती है। बॉस आपको किसी जरूरी काम से दूसरे शहर की यात्रा पर भेज सकते हैं। आज आप कुछ ऐसे कार्यों को करने के लिये तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप प्रसन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आज शाम किसी बर्थडे पार्टी में जाएंगे, जहां आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी।
आज के लिए तुला राशि वालों का शुभ रंग लाल और शुभ अंक 2 है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 10.100 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)