1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Budh Gochar 2023: कर्क सहित इन 2 राशियों पर आ सकता है संकट, 7 जुलाई तक इन्हें रहना होगा सावधान

Budh Gochar 2023: कर्क सहित इन 2 राशियों पर आ सकता है संकट, 7 जुलाई तक इन्हें रहना होगा सावधान

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Jun 24, 2023 11:37 pm IST,  Updated : Jun 24, 2023 11:39 pm IST

Budh Gochar 2023: बुध के इस गोचर इन 3 राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कौन सी हैं वो 3 राशियां।

Budh Gochar 2023- India TV Hindi
Budh Gochar 2023 Image Source : INDIA TV

Budh Gochar 2023: 24 जून को दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 8 जुलाई की दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक मिथुन राशि में ही गोचर करते रहेंगे, उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि बुध, मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। ऐसे में बुध के इस गोचर इन 3 राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कौन सी हैं वो 3 राशियां।

1. कर्क राशि

बुध आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान का सम्बन्ध आपके व्यय तथा शय्या सुख से है। बुध का यह गोचर आपको आलसी बनाएगा। अपना काम निकलवाने के लिए आप झूठ का सहारा भी ले सकते हैं। गलत कामों में दूसरों का साथ देने से आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी। इस दौरान आजीविका में भी कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, संभलकर अपना काम करें और जरूरत की चीज़ों में ही अपना पैसा खर्च करें। लिहाजा 8 जुलाई तक बुध के अशुभ फलों से बचने के लिए 8 जुलाई तक पीले रंग का धागा अपने गले में पहनें और बाद में उसे साफ बहते जल में प्रवाहित कर दें। 

2. सिंह राशि

बुध आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान का सम्बन्ध हमारे आय तथा इच्छाओं की पूर्ति से होता है। बुध के इस गोचर से आपको भरपूर धन लाभ तो होगा, लेकिन अपनी फिजूल खर्ची या दूसरों के बहकावे में आकर आप अपना ही नुकसान करवा लेंगे। साथ ही यह आपकी इच्छाओं की पूर्ति करने में भी रूकावटें डाल सकता है। हालांकि 8 जुलाई तक आपके चेहरे का तेज कायम रहेगा। अतः बुध के अशुभ फलों से बचने के लिए  8 जुलाई तक गले में तांबे का पैसा धारण करें। 

3. मकर राशि

बुध आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के छठे स्थान का सम्बन्ध हमारे मित्र, शत्रु तथा स्वास्थ्य से है। बुध के इस गोचर से आपको अपने मित्रों का सहयोग पाने के लिए कोशिशें करनी होगी। साथ ही 8 जुलाई तक अपने शत्रुओं से आपको बचकर रहना चाहिए। हालांकि किसी चीज़ के प्रति लालच से आप खुद का नुकसान भी करवा सकते हैं। साथ ही बुध के अशुभ फलों से बचने के लिए  दूध की बोतल घर से दूर कहीं विराने में दबा दें। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें -

किस दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए? तोड़ने से पहले 1 बार जरूर जानें ये बात, ताबड़तोड़ मिलेगी सफलता

 Budh Gochar 2023: बुध का गोचर, मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों को नौकरी-व्यापार में मिलेगी जोरदार सफलता, धन होगा दुगुना

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।