Budh Margi: बुध ग्रह 29 नवंबर को तुला राशि में मार्गी गति शुरू कर देंगे। बुद्धि, तार्किक क्षमता, कारोबार आदि के कारक ग्रह बुध का मार्गी होना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ फलदायक साबित हो सकता है। इन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं, साथ ही धन लाभ के भी योग बनेंगे। सेहत में भी ये लोग अच्छे बदलाव देख सकते हैं। आइए जान लेते हैं कौन सी हैं ये राशियां।
बुध ग्रह का मार्गी होना आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता दिला सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता आपको मिल सकती है। आर्थिक रूप से आप संपन्न होंगे, इस दौरान निवेश किए गए धन से आपको लाभ मिल सकता है। अपनी बातों से सामाजिक स्तर पर आप ख्याति पा सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे।
बुध के मार्गी होने से आपके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। आप पारिवारिक जीवन में अच्छा समय बिताएंगे। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं सफलतादायक रहेंगी। इस राशि के कुछ जातकों को उधार दिया धन वापस मिल सकता है। रोजगार की तलाश में हैं तो किसी दोस्त के सहयोग से नौकरी मिल सकती है। कुछ लोग घर या वाहन खरीद सकते हैं।
बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं ऐसे में इनका मार्गी होना आपके जीवन में कई अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, आपकी योग्यता पर सीनियर्स भरोसा करेंगे। कारोबारियों को बड़ा धन लाभ मिलने की संभावना है। बुध के मार्गी होने से आपकी सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा।
इस राशि के जातकों को मानसिक सुकून बुध के मार्गी होने से मिलेगा। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कुछ लोगों की आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। कुछ नया सीखने का विचार आपके मन में आ सकता है। प्रेम और वैवाहिक संबंधों में भी सुधार देखने को मिलेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
Mokshda Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी पर न करें तुलसी से जुड़ी ये गलतियां, रूठ जाएंगी माता लक्ष्मी
संपादक की पसंद