1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Cancer Weekly Horoscope 31st October to 6th November 2022: कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता

Cancer Weekly Horoscope 31st October to 6th November 2022: कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Sushma Kumari
 Published : Oct 30, 2022 10:49 pm IST,  Updated : Oct 30, 2022 10:49 pm IST

Cancer Weekly Horoscope 31 Oct 2022 - 6 Nov 2022 कर्क साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए कर्क राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल- India TV Hindi
कर्क साप्ताहिक राशिफल Image Source : INDIA TV

Cancer Weekly horoscope 31st October to 6th November 2022 कर्क साप्ताहिक राशिफल 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2022:  स्वास्थ्य के लिहाज़ से इस समयावधि में आप प्राणायाम करके अपनी कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। ऐसे में अपनी ऊर्जा को इस सप्ताह बहुत सारे कामों पर लगाने की बजाय, केवल उन कामों पर लगाएं जो जरूरी हो। इस सप्ताह आपके द्वारा धन की बचत को लेकर जो भी प्रयास किया जाएगा, उसमें आपको सफलता ही प्राप्त होगी। क्योंकि मंगल द्वादश भाव में होंगे। इससे आप कुछ बैचैन हो सकते हैं, परंतु आपको ये समझने की ज़रूरत भी होगी कि विपरीत परिस्थितियां हमेशा के लिए नहीं होती है। 

इस सप्ताह के मध्य लग्न पर चन्द्रमा की पूर्ण दृष्टि से आपका ज्ञान आपके चारों ओर के लोगों को प्रभावित करेगा। खासतौर से इस सप्ताह आप अपने घर के पास के किसी विपरीत लिंगीय व्यक्ति को अपने अच्छे स्वभाव के कारण, अपनी ओर आकर्षित करने में सफल भी होंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्रा के लिहाज़ से भी, ये सप्ताह आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आने वाला साबित होगा। क्योंकि इन यात्राओं से आपको नए अवसर प्रदान होंगे। इसके अलावा वो जातक जो आयात और निर्यात के क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं, उनके लिए सप्ताह का अंत भी किसी यात्रा से धन प्राप्ति होने की संभावना बनाएगा। क्योंकि इस दौरान चन्द्रमा आपके भाग्य यानी नवम भाव में होंगे। 

इस सप्ताह अपने निजी जीवन में स्थितियों के सामान्य होने से, आपका मन पढ़ाई-लिखाई के कामों में लगेगा। इससे आपको अपना ध्यान भ्रमित होने से भी निजात मिल सकेगी और आप इस परिणामस्वरूप, अपनी परीक्षा में सफलता की ओर बढ़ते दिखाई देंगे। 

उपाय: चांदी का चौकोर टुकड़ा लाल कपड़े में लपेटकर अपने पास रखें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail.com)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।