1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Chandra-Ketu Ki Yuti: 12 नवंबर को सिंह राशि में चंद्रमा-केतु बनाएंगे युति, 3 राशियों के करियर और पारिवारिक जीवन में बढ़ेंगी मुश्किलें

Chandra-Ketu Ki Yuti: 12 नवंबर को सिंह राशि में चंद्रमा-केतु बनाएंगे युति, 3 राशियों के करियर और पारिवारिक जीवन में बढ़ेंगी मुश्किलें

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Nov 11, 2025 05:13 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 05:13 pm IST

Chandra-Ketu Ki Yuti: चंद्रमा 12 नवंबर की शाम को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर कुछ राशियों के आर्थिक पक्ष पर बुरा असर डाल सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Chandra-Ketu Yuti- India TV Hindi
चंद्र-केतु युति Image Source : UNSPLASH

Chandra-Ketu Ki Yuti: चंद्रमा 12 नवंबर की शाम को अपनी स्वराशि कर्क से निकलकर सूर्य की राशि सिंह में गोचर कर जाएंगे। केतु, सिंह राशि में पहले से ही विराजमान है, ऐसे में चंद्रमा और केतु की युति सिंह राशि में बनेगी और 15 नवंबर की देर रात तक बनी रहेगी। चंद्रमा और केतु के युति करने से कुछ राशियों को पारिवारिक और करियर क्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जान लेते हैं कौन सी हैं ये राशियां।

वृषभ राशि 

आपके लिए चंद्र-केतु की युति पारिवारिक जीवन में परेशानियां पैदा कर सकती है। इस दौरान माता-पिता के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। इसके साथ ही माता के स्वास्थ्य में भी नकारात्मक बदलाव आ सकते हैं, उनका ख्याल रखें। आपके आत्मविश्वास में कमी देखने को मिल सकती है और इस दौरान बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। ऑफिस में होने वाली राजनीति का शिकार इस राशि के कुछ लोग हो सकते हैं। उपाय के तौर पर आपको सफेद खाद्य पदार्थों और सफेद कपड़ों का दान करना चाहिए। 

वृश्चिक राशि

आपके करियर पक्ष के लिए चंद्र-केतु की युति अच्छी नहीं कही जा सकती। आपके विरोधी काम में अड़ंगा डालने की कोशिश कर सकते हैं। हर कार्य को संभलकर करें। घर में जमीन-जायदाद के किसी मुद्दे को लेकर बहसबाजी होने की आशंका है। इस दौरान वृश्चिक राशि के लोगों को किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा इस दौरान नहीं करना चाहिए। सेहत में भी कुछ नकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

धनु राशि 

इस राशि के विद्यार्थियों की एकाग्रता में कमी देखने को मिल सकती है। फोकस बढ़ाना चाहते हैं तो गलत संगति से दूर रहें। करियर क्षेत्र में किसी अन्य की सलाह लेकर परेशानियों में पड़ सकते हैं। रोजगार की तलाश करने वालों को भी संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने से आप तनाव में आ सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले हैं तो सामान की सुरक्षा करें। इसके साथ ही अपनी वाणी पर आपको काबू रखने की जरूरत होगी। उपाय के तौर पर आपको योग-ध्यान करने की सलाह दी जाती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

कुंडली में मंगल कमजोर है? पहनें मूंगा और देखें किस्मत का कमाल, कोरल जेमस्टोन जगाएगा सोई किस्मत

ग्रहण योग कब बन रहा है 12 या 13 नवंबर? नोट कर लें सही डेट और जानिए किन राशियों को रहना होगा सतर्क

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।