1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Chaturgrahi Yog 2026: धनु राशि में बना चतुर्ग्रही योग इन 3 राशियों को दे सकता है झटका, जनवरी के पहले 13 दिनों में रहें अलर्ट

Chaturgrahi Yog 2026: धनु राशि में बना चतुर्ग्रही योग इन 3 राशियों को दे सकता है झटका, जनवरी के पहले 13 दिनों में रहें अलर्ट

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 27, 2025 07:26 pm IST,  Updated : Dec 27, 2025 07:26 pm IST

Chaturgrahi Yog 2026: साल 2026 की शुरुआत में धनु राशि में चार ग्रह विराजमान रहेंगे और चतुर्ग्रही योग बना रहेगा। इस योग के चलते कुछ राशियों को जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

Chaturgrahi Yog- India TV Hindi
चतुर्ग्रही योग Image Source : FREEPIK

Chaturgrahi Yog 2026: नए साल 2026 की शुरुआत में धनु राशि में चार ग्रह विराजमान रहेंगे। धनु राशि में सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल की चतुर्ग्रही युति बनी रहेगी। ग्रहों की इस स्थिति के चलते कुछ राशियों के लिए नए साल के शुरुआती दिन चुनौतीपूर्ण रहे सकते हैं। इन लोगों को सेहत, करियर और पारिवारिक जीवन को लेकर सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में और साथ ही जानेंगे कि किन उपायों को करने से इन्हें शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। 

कर्क राशि 

इस राशि के जातकों को चार ग्रहों की युति के कारण शत्रु पक्ष से परेशानियां हो सकती हैं। खासकर कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर रहना होगा और राज की बातें किसी से भी साझा नहीं करनी होंगी। इसके साथ ही ऑफिस में होने वाली राजनीति से भी बचें। माता के पक्ष के लोगों से मनमुटाव हो सकता है और शब्दों का इस्तेमाल आपको सोच-समझकर करना चाहिए। रोजगार की तलाश में लगे हैं तो डबल मेहनत इस दौरान आपको करनी पड़ सकती है। भगवन शिव की आराधना करने से कई मुश्किलें दूर हो सकती हैं। 

धनु राशि 

आपकी ही राशि में चतुर्ग्रही योग बना रहेगा इसलिए कुछ मानसिक समस्याएं आपको हो सकती हैं। फैसले लेने में कठिनाई महसूस करेंगे, इसलिए अनुभवी लोगों की सलाह आपको इस दौरान लेनी चाहिए। जीवनसाथी के साथ अनबन होने की आशंका है इसलिए वार्तालाप के दौरान अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। आर्थिक समस्याओं को दूर करना चाहते हैं तो बजट बनाकर आगे बढ़ें वरना परेशानियां पैदा हो सकती हैं। सेहत को लेकर भी सतर्कता आपको बरतनी चाहिए। उपाय के तौर पर आपको यथासंभव दान करना चाहिए। इसके साथ ही ध्यान करने से आप मानसिक रूप से सशक्त हो पाएंगे। 

मकर राशि 

आपके हानि के भाव में चतुर्ग्रही योग होगा इसलिए धन के मामलों को लेकर बिल्कुल भी कोताही आपको नहीं बरतनी चाहिए। बड़ी रकम का लेन-देन किसी विश्वासपात्र के सामने ही आपको करना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामलों में इस राशि के जातकों का समय और पैसा बर्बाद हो सकता है। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा लेकिन किसी सदस्य की खराब तबीयत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। उपाय के तौर पर आपको शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए और शिव मंत्रों का जप करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Chanakya Niti: नए साल में अपनाएं चाणक्य के ये 5 अनमोल सूत्र, 2026 में सफलता चूमेगी कदम और समाज में मिलेगा सम्मान

Surya Gochar 2026: मकर राशि में सूर्य का गोचर बदलेगा किस्मत का खेल, नौकरी-बिजनेस में इन 4 राशियों की खुलेगी राह, दौड़कर आएगी स्थिरता और तरक्की

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।