1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 2026 Lucky Zodiac: बेहद शुभ योग में हो रही है नए साल की शुरुआत, चंद्र देव रहेंगे उच्च राशि में, इन 3 राशियों को मिलेगा दोगुना फायदा

2026 Lucky Zodiac: बेहद शुभ योग में हो रही है नए साल की शुरुआत, चंद्र देव रहेंगे उच्च राशि में, इन 3 राशियों को मिलेगा दोगुना फायदा

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Nov 24, 2025 12:59 pm IST,  Updated : Nov 24, 2025 08:22 pm IST

Rashifal 2026 Lucky Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र अनुसार तीन ऐसी राशियां हैं जिनके लिए नए साल की शुरुआत शानदार रहेगी। उच्च राशि में विराजमान चंद्र देव खूब कृपा बरसाएंगे। ऊपर से नए साल के पहले दिन प्रदोष व्रत भी रहेगा जिससे इन राशियों को भोले बाबा का भी खूब आशीर्वाद मिलेगा।

2026 Lucky Rashi- India TV Hindi
2026 की लकी राशियां Image Source : FREEPIK

Rashifal 2026 Lucky Zodiac Sign: नये साल की शुरुआत गुरु प्रदोष व्रत के साथ हो रही है। ऊपर से इस दिन चंद्र देव वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे जो कि चंद्रमा की उच्च राशि है। ये बेहद ही शुभ स्थिति है। इसके अलावा इस दिन रोहिणी नक्षत्र और रवि योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। कुल मिलाकर साल की शुरुआत बेहद सकारात्मक दिखाई दे रही है जो 3 राशियों के लिए विशेषकर लाभप्रद साबित होगी। चलिए जानते हैं किन राशियों के लोगों की किस्मत नए साल की शुरुआत में चमकने वाली है।

2026 की लकी तीन राशियां

वृषभ राशि: मेहनत का पूरा फल मिलेगा

वृषभ राशि वालों के लिए नया साल शानदार रहेगा। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। करियर में आप कुछ नया करें और आर्थिक लाभ के अवसर भी बढ़ेंगे। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। जो भी काम आपके रूके हुए थे वो पूरे होने लगेंगे। मकान और गाड़ी का सुख प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि: बिजनेस विस्तार के मौके मिल सकते हैं

नए साल की शुरुआत मिथुन राशि वालों के लिए भी शानदार रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ को नई दिशा मिलेगी। बिजनेस में विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। पुराने कर्जों से छुटकारा मिल सकता है। करियर में तरक्की के योग हैं।

कर्क राशि: करियर में बड़ी उन्नति मिलेगी

नए साल की शुरुआत में इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको आपकी मेहनत का फल मिलना शुरू हो जाएगा। करियर में बड़ी उन्नति होगी। नए आय स्रोत बनेंगे। जो भी काम आपके अटके हुए थे वो बनने शुरू हो जायेंगे। विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा या बड़े प्रोजेक्ट के अवसर प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं। धन लाभ के योग भी बनेंगे। कुल मिलाकर नया साल आपके लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं सुपर स्टाइलिश, सेट करती हैं नए ट्रेंड, सोनम कपूर और प्रियंका चोपड़ा का भी है यही शुभ अंक

Pashupati Vrat Vidhi: 5 सोमवार रखें पशुपति व्रत, हर परेशानी का हो जाएगा अंत, पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताई विधि और नियम

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।