Kumbh Rashifal 16 April 2026: कुंभ राशि के जातकों के लिए कल यानी गुरुवार का दिन फायदेमंद रहेगा। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि आपकी बौद्धिक क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति कल आपको बड़ी सफलता दिला सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो उसके वापस मिलने की संभावना है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं 16 अप्रैल 2026 का दैनिक कुंभ राशिफल। साथ ही जानेंगे शुभ अंक और रंग के बारे में।
कुंभ राशि
16 अप्रैल का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत सोच समझकर पहले ही किया गया निवेश गुरुवार को काफी फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। गुरुवार को आप आर्थिक मामलों को जरूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेंगे और उसे दूर करने के लिए विचार करेंगे। गुरुवार को आप अपने दोस्त के साथ कहीं घूमने का प्लान करेंगे। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिहाज से दिन अच्छा है जीवनसाथी आपसे किसी कार्य को पूरा करने के लिए सलाह लेंगे, आपकी सलाह कारगर साबित होगी। आज घर पर परिवार के साथ आप स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लेंगे। कुल मिलाकर कुंभ राशि वालों के लिए गुरुवार यानी 16 अप्रैल का दिन खुशियों से भरा रहेगा।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 6
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: