Kumbh Rashifal 17 May 2026: कुंभ राशि वालों 17 मई 2026, रविवार का दिन आपके लिए बेहद शानदार रहने वाला है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स और आत्मविश्वास आपको लोगों के बीच अलग पहचान दिला सकते हैं। बिजनेस, नौकरी और ऑनलाइन कामों में लाभ के संकेत हैं। साथ ही नए लोगों से मुलाकात और जीवनसाथी का सहयोग भी आपके दिन को और बेहतर बना सकता है। यहां विस्तार से जानिए रविवार के दिन सितारे कुंभ राशि वालों के लिए क्या संकेत दे रहे हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी कम्युनिकेशन की क्षमता दूसरों को प्रभावित करेगी, जिससे आपको फायदा होगा। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। बिजनेस में अचानक फायदा होगा और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आप ऑनलाइन कुछ ऑर्डर कर सकते हैं। वेब डिजाइनर्स के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे लोगों के लिये आज का दिन अच्छा है, रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा। आपको हर कोशिश में अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा, उनके विचार भी आपके काम आयेंगे।
- शुभ रंग - पिंक
- शुभ अंक - 1
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: ऑफिस, परिवार और प्यार सभी मोर्चे पर मिलेगी सफलता, छात्रों के लिए दिन शानदार, पढ़िए दैनिक तुला राशिफल