1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kumbh Rashifal 27 April 2026: कुंभ राशि वालों के लाभदायक रहेगा सोमवार का दिन, अचानक से होगा धन की प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kumbh Rashifal 27 April 2026: कुंभ राशि वालों के लाभदायक रहेगा सोमवार का दिन, अचानक से होगा धन की प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 26, 2026 08:09 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 08:09 pm IST

Kumbh Rashifal 27 April 2026: सोमवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं कुंभ दैनिक राशिफल के बारे में।

कुंभ दैनिक राशिफल- India TV Hindi
कुंभ दैनिक राशिफल Image Source : INDIA TV

Kumbh Rashifal 27 April 2026: कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन लाभदायक रहेगा। सोमवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए प्रगति और नई संभावनाओं वाला रहेगा। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। पुराने किसी निवेश से अचानक फायदा मिल सकता है। आज का दिन घर-परिवार के साथ खुशी और शांति से बीतेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं कि 27 अप्रैल 2026 का दिन कुंभ राशि वालों के कैसा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे कि आज कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रंग और अंक क्या रहेगा।

कुंभ राशि:

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। समाज में आपके काम को सराहा जायेगा। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। अपना ध्यान ईश्वर भक्ति में लगाये मन शांत रहेगा। दांपत्य जीवन शानदार रहेगा, जीवनसाथी आज आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे। आज अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनायेंगे। आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या बिजनेस डील का हिस्सा बनने जा रहे हैं, तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Weekly Career Horoscope: इस हफ्ते ये राशि वाले पहुंचेंगे सफलता के मुकाम पर, करियर में आएगा बड़ा बदलाव, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Finance Horoscope: इस हफ्ते पैसों की किल्लत होगी दूर, मई की शुरुआत में बढ़ेगा बैंक बैलेंस, पढ़ें साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

Mohini Ekadashi Vrat Katha In Hindi: इस कथा के बिना अधूरा रह जाएगा आपका उपवास, मोहिनी एकादशी व्रत के दिन जरूर सुनें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।