1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Leo Weekly Horoscope 21-27 November 2022: सिंह राशि वाले जातकों को इस हफ्ते मिलेगी खुशखबरी

Leo Weekly Horoscope 21-27 November 2022: सिंह राशि वाले जातकों को इस हफ्ते मिलेगी खुशखबरी

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Sushma Kumari
 Published : Nov 21, 2022 11:29 pm IST,  Updated : Nov 21, 2022 11:29 pm IST

Leo Weekly Horoscope 21-27 November 2022 सिंह साप्ताहिक राशिफल: जानिए सिंह राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

सिंह साप्ताहिक राशिफल- India TV Hindi
सिंह साप्ताहिक राशिफल Image Source : INDIA TV

Leo Weekly Horoscope 21-27 November 2022 सिंह साप्ताहिक राशिफल 21-27 नवंबर 2022:  इस सप्ताह कर्मफल दाता शनि का प्रभाव आपके छठे भाव पर होने से, करियर को लेकर तनाव के चलते आपको कुछ छोटी-मोटी बीमारी से दो-चार होना पड़ सकता है। इसलिए सुकून और दिमाग को शांत करने के लिए, दोस्तों और परिवार के साथ कुछ समय बिताएं और संभव हो तो, आप उनके साथ किसी छोटी यात्रा पर भी जाने का प्लान कर सकते हैं। वहीं सप्ताह के मध्य जब चन्द्रमा अपना गोचर करते हुए आपकी राशि से प्रवेश करेंगे, तब उनकी पूर्ण दृष्टि आपके दशम भाव पर होगी। जिसके परिणामस्वरूप कार्यक्षेत्र पर आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सही सराहना और पदोन्नति मिल सकेगी। 

इस कारण आपकी आमदनी में वृद्धि होने से, आप अच्छा पैसा कमाएंगे। लेकिन इस दौरान आपके ख़र्च में इज़ाफा, आपके धन की बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। ऐसे में अपने खुले हाथों पर नियंत्रण रखते हुए, अपने बैंक बैलेंस को बढ़ाने की ओर ही अपने प्रयास तेज़ करें। सूर्य के चतुर्थ भाव में होने पर आप अपने पुराने दोस्तों या करीबियों को अपनी महफ़िल में दावत दे सकते हैं। क्योंकि आपके पास इस दौरान अतिरिक्त ऊर्जा होगी, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। 

हालांकि ऐसा कुछ भी करने से पहले अपने घर के लोगों के साथ विचार-विमर्श अवश्य करें। वो व्यापारी जातक जो लम्बे समय से, अपने व्यवसाय में विस्तार करने का सोच रहे थे, उन्हें इस सप्ताह इसको लेकर कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। क्योंकि योग बन रहे हैं कि ये समय आपकी रचनात्मकता में वृद्धि लेकर आए, जिस कारण आप अपने व्यापार के लिए कोई ऐसा बेहतर कदम उठा सकें, जिससे आपको मुनाफ़ा और तरक्की दोनों मिल सकेगी। यदि आप किसी विदेशी स्कूल या कॉलेज में एडमिशन के लिए बीते कई दिनों से प्रयास कर रहे थे, तो आपको इस सप्ताह अपने सभी प्रयासों के बाद भी और प्रतीक्षा करनी होगी। क्योंकि किसी अधूरे दस्तावेज़ के कारण आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail.com)

ये भी पढ़ें - 

Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में न बनवाएं घर की खिड़की, वरना जिंदगी भर का होगा पछतावा

Hindu Temples: इस मंदिर में हनुमान जी के साथ विराजमान है एक स्त्री की प्रतिमा, जानें प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में

Vastu Tips: अगर शरीर में रहती है तकलीफ तो आज ही करें दिशा की वास्तु में सुधार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।