1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Leo Weekly Horoscope 26 Sep - 2 Oct 2022: सातवें भाव का शनि करियर को देगा उड़ान, होगा आर्थिक लाभ

Leo Weekly Horoscope 26 Sep - 2 Oct 2022: सातवें भाव का शनि करियर को देगा उड़ान, होगा आर्थिक लाभ

 Written By: Anil Kumar Thakkar, Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Sep 25, 2022 02:32 pm IST,  Updated : Sep 25, 2022 02:32 pm IST

Leo Weekly Horoscope 26 Sep - 2 Oct 2022: सिंह साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए सिंह राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

Leo Weekly Horoscope- India TV Hindi
Leo Weekly Horoscope Image Source : INDIA TV

Leo Weekly Horoscope 26 Sep - 2 Oct 2022: इस सप्ताह आपके जीवन में कई ऐसे बड़े बदलाव आ सकते हैं जिसके लिए आप तैयार नहीं थे। इस कारण आपका ज़िंदगी की ओर नज़रिया कुछ उदास दिखाई देगा और आप न चाहते हुए भी खुद को नकारात्मकता से घिरा हुआ महसूस करेंगे। इस सप्ताह दूसरे भाव में सूर्य, बुध, शुक्र और चंद्रमा की उपस्थिति होने के कारण, आपको भूमि, रियल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत होगी क्योंकि ये समय इन योजनाओं में निवेश के लिए बेहद उत्तम है। ऐसे में, इन मौकों को अपने हाथ से न जाने देते हुए उनका उत्तम लाभ उठाएं। 

सप्ताह के अंत में चंद्रमा आपके चौथे भाव में स्थित होगा जिसके कारण, अपने परिवार और दोस्तों के प्रति आपका स्वभाव बेहद सहयोगपूर्ण होगा। परंतु बावजूद इसके अपने दोस्तों और परिवार को अपने इस उदार स्वभाव का गलत फ़ायदा न उठाने दें। अन्यथा आपको ही परेशानी हो सकती है। इसलिए यदि आप किसी काम में उनका सहयोग नहीं करना चाहते तो, आपको इस बारे में उन्हें न कहने की ज़रूरत होगी। इस सप्ताह सातवें भाव में शनि मौजूद होने से, आपके द्वारा साझेदारी में किया गया हर कार्य आपके करियर के लिए सबसे अधिक फ़ायदेमंद साबित होगा। लेकिन इसके लिए संभव है कि बीच-बीच में आपको अपने भागीदारों से विरोध के कारण कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। 

अगर शिक्षा की बात करें तो, सप्ताह के पहले चरण में आपके तीसरे भाव में चंद्रमा और केतु की युति होने की वजह से, छात्र अपनी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे इसलिए इस राशि के जातकों को शिक्षा में मनचाहे परिणाम पाने के लिए अपने से बड़ों और शिक्षकों की मदद लेनी होगी। ऐसे में, इस बात को समझें कि यदि आप अकेले ही हर विषयों को समझने का प्रयास कर रहे हैं तो, इसपर आपको ज़रूरत से ज्यादा ऊर्जा और समय व्यतीत करना होगा। इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि,पढ़ाई करते समय बड़ों की मदद लें। 

उपाय: रविवार के दिन सरकारी कर्मचारियों को तांबे की वस्तुएं दान करें। 

नोट: यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail।com)

Cancer Weekly Horoscope 26 Sep - 2 Oct 2022: हर मुश्किल पर पाएंगे विजय, बरसेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा

Aries Weekly Horoscope 26 Sep-02 Oct 2022: ग्यारहवें भाव में शनि बना रहे धन लाभ के योग, एक्स्ट्रा इनकम के खुलेंगे रास्ते

Taurus Weekly Horoscope 26 Sep-02 Oct 2022: वृषभ राशि वालों पर बरसेगी कुबेर की कृपा, खूब बढ़ेगी आमदनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।