Love Horoscope 16 May 2026: आज 16 मई के दिन शनिश्चरी अमावस्या है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन कुछ राशियों के लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है। खासकर मिथुन-कन्या सहित 3 राशियों को सावधानी आज के दिन बरतनी चाहिए। आइए अब विस्तार से जान लेते हैं सभी 12 राशियों का आज का लव राशिफल।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ किसी पुराने विवाद को सुलझाते आज के दिन दिख सकते हैं। जो लोग पार्टनर से दूर रहते हैं वो घंटों फोन पर बात करते देखे जा सकते हैं।
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आपकी लव लाइफ में अच्छे बदलाव आज के दिन देखने को मिल सकते हैं। आप अपनी कमियों को समझेंगे और इसके लिए पार्टनर से माफी मांग सकते हैं। ऐसा करने से प्रेम जीवन में विश्वास बढ़ेगा।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज के दिन शनिश्चरी अमावस्या का बुरा प्रभाव आपकी लव लाइफ पर पड़ सकता है। आपकी बातें पार्टनर को चुभ सकती हैं जिसके कारण अलगाव की स्थिति बन सकती है। इसलिए वाणी का इस्तेमाल आज संभलकर करें।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज आप अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करेंगे। इसके साथ ही कुछ लोग पार्टनर के लिए सरप्राइज गिफ्ट आज के दिन खरीद सकते हैं। सिंगल लोगों के मिंगल होने के चांस हैं।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
अपने पार्टनर में सच्चा मित्र आज के दिन आपको नजर आएगा और उनसे बात करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। अगर लंबे समय से प्रेम संबंध में हैं तो आज पार्टनर के सामने शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या राशि के लोगों आज के दिन आपको बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है। बेवजह का शक आपको पार्टनर से दूर कर सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति को रिश्ते में दखल न देने दें।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि के लोगों की लव लाइफ में रोमांस और रोमाच आज बढ़ सकता है। अगर आप पार्टनर से दूर रहते हैं तो आज उनसे मिलने के प्लानिंग बना सकते हैं।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
प्रेम जीवन में आशातीत बदलाव आने से आपको बहुत खुशी होगी। पार्टनर का कोई छुपा टेलेंट आपको पता चल सकता है जिससे आप चौंक सकते हैं।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज दिन की शुरुआत में थोड़ी थकान आप महसूस कर सकते हैं लेकिन दिन के अंत में पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का आपको मौका अवश्य मिल सकता है।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रह सकता है। शनि देव आपके प्रेम संबंधों में सुधार लेकर आ सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही अनबन भी दूर हो सकती है।
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ वालों को आज के दिन प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहना होगा। अगर आप जबरन अपनी बातों को पार्टनर पर थोपने की कोशिश करेंगे तो लव लाइफ में दरार पैदा हो सकती है।
मीन राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि के लोगों के प्रेम जीवन में आज के दिन अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आप अपनी भावनाओं को पार्टनर के साथ साझा करके अच्छा महसूस करेंगे। कुछ लोग शाम के समय पार्टनर के साथ किसी पार्टी में शरीक हो सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: