1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Love Horoscope 21 June 2026: पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगी 3 राशियां, दूर होंगे गिलेशिकवे, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Love Horoscope 21 June 2026: पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगी 3 राशियां, दूर होंगे गिलेशिकवे, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 21, 2026 06:16 am IST,  Updated : Jun 21, 2026 06:16 am IST

Love Horoscope 21 June 2026: आज रविवार के दिन कुछ राशियों पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगी। कुछ राशियों को सतर्कता बरतने की भी आवश्यकता होगी। पढ़ें दैनिक लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : PEXELS

Love Horoscope 21 June 2026: आज रविवार के दिन कुछ राशियां अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताते नजर आ सकती हैं। चंद्रमा आज सिंह से कन्या राशि में गोचर करेंगे जिसके चलते कुछ राशियों के गिलेशिकवे भी आज के दिन दूर हो सकते हैं। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि राशिचक्र की सभी राशियों का प्रेम जीवन आज कैसा रहने वाला है। 

मेष राशि 

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला साबित हो सकता है। छोटी-मोटी नोकझोंक जीवनसाथी के साथ हो सकती है। हालांकि शाम का समय अच्छा बितेगा। 

वृषभ राशि

वृषभ वालों को प्रेम जीवन में बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका आपको मिल सकता है। कुछ लोग पार्टनर के साथ घूमने निकल सकते हैं।     

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों को आज परिवार के कार्यों के कारण पार्टनर को समय देना का मौका नहीं मिलेगा। हालांकि शाम के समय फोन पर रोमांटिक बातचीत हो सकती है।  

कर्क राशि 

कर्क राशि वाले आज भावुकता से भरे नजर आ सकते हैं। हफ्ते भर की अच्छी बुरी बातें आज आप पार्टनर से साझा कर सकते हैं। दिन सामान्य से अच्छा रहेगा।   

सिंह राशि 

चंद्रमा आज शाम को आपके द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर के चलते शाम के समय अपनी बातों से जीवनसाथी के दिल को जीत सकते हैं दिन का अंत खूबसूरत साबित होगा।   

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप पूरे सप्ताह के गिलेशिकवों को भुलाकर अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं।   

तुला राशि 

तुला वालों के लिए दिन थोड़ा प्रतिकूल साबित हो सकता है। किसी छोटी सी बात को लेकर नोकझोंक होने के चांस हैं, वाणी पर आपको कंट्रोल रखने की आवश्यकता होगी।  

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक वालों को आज के दिन अच्छे परिणाम प्रेम जीवन में मिल सकते हैं। किसी पार्टी में अपने साथी के साथ शामिल हो सकते हैं।   

धनु राशि 

आज का दिन निराशा के साथ शुरू हो सकता है। हालांकि शाम के समय आप अपने साथी के साथ खूबसूरत पलों का आनंद ले सकते हैं। दिल की बातें जुबां पर आएंगी।   

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों को आज गिलेशिकवे दूर करने के लिए अच्छा समय मिलेगा। आप किसी पार्क या किसी झील के किनारे बैठकर प्रेमी/प्रेमिका से बातें कर सकते हैं।     

कुंभ राशि

आपके प्रेम जीवन में किसकी तीसरे की वजह से कलह हो सकती है। आपको संबंधों में सुधार चाहिए तो किसी तीसरे की बातों पर यकीन करने से बचें।    

मीन राशि 

आज मीन वालों की लव लाइफ बहुत सुकून भरी रह सकती है। दिल में नई उमंग रहेगी और आप पार्टनर को दिल की बातें खुलकर साझा कर सकते हैं।    

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Weekly Horoscope: मेष-सिंह सहित 4 राशियों के लिए खुशनुमा रहेगा यह हफ्ता, धन लाभ के हैं योग, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।