1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 27 अगस्त 2026 का लव राशिफल: आज चंद्रमा करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, 3 राशियों के जीवन में मच सकती है हलचल

27 अगस्त 2026 का लव राशिफल: आज चंद्रमा करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, 3 राशियों के जीवन में मच सकती है हलचल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 27, 2026 06:23 am IST,  Updated : Aug 27, 2026 06:23 am IST

प्रेम संबंधों के मामले में गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इन राशियों को सतर्कता बरतनी होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का प्रेम राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : MAGNIFIC

27 अगस्त गुरुवार के दिन चंद्रमा दोपहर के समय कुंभ राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा के गोचर के चलते कुछ राशियों के जीवन में हलचल मच सकती है। प्रेम जीवन में कोई तीसरा गलतफहमियों की वजह बन सकता है, इसलिए कुछ राशियों को बेहद सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। यहां पढ़िए 27 अगस्त 2026 का लव राशिफल। 

मेष 

मेष राशि वालों को प्रेम संबंधों में सतर्कता बरतनी होगी। पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कोई तीसरा शख्स गलतफहमियों की वजह बन सकता है। 

वृषभ

आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में आज रोमांस बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय भी आप बिता सकते हैं। 

मिथुन

मिथुन वालों को आज के दिन बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करना होगा। आपकी कोई बात पार्टनर को चुभ सकती है। कोई दोस्त गलतफहमी का कारण बन सकता है, सतर्क रहें।

कर्क

भावनात्मक रूप से आप असंतुलित महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी की कोई बात आज के दिन आपको आहत कर सकती है। 

सिंह 

प्रेम संबंधों में आज के दिन मिलेजुले परिणाम आपको मिल सकते हैं। शाम के समय पार्टनर से सरप्राइज मिलने के आसार हैं। 

कन्या

आपको प्रेम जीवन में किसी को भी दखलअंदाजी नहीं करने देनी चाहिए वरना जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। 

तुला

आपकी लव लाइफ में आज के दिन उत्साह बढ़ सकता है। कुछ लोग प्रेम को विवाह के बंधन में बांधने का विचार बना सकते हैं। 

वृश्चिक

प्रेम जीवन में हलचल मच सकती है इसकी वजह कोई पुराना विवाद हो सकता है। वृश्चिक वालों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। 

धनु

आज का दिन प्रेम संबंधों को लेकर अनुकूल रहने की संभावना है। कुछ लोग पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। 

मकर

पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ने से आज के दिन बचें। आज आपको कहने से ज्यादा उन्हें सुनना चाहिए। 

कुंभ 

कुंभ वालों के व्यवहार में आज के दिन शालीनता देखने को मिल सकती है। आपका पार्टनर आपके व्यवहार से आकर्षित होगा। 

मीन

पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर आज सतर्क रहें। अगर सिंगल हैं तो किसी खास से आज के दिन मुलाकात हो सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

इस रक्षाबंधन बहन को उनकी राशि के अनुसार दें गिफ्ट, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।