आज 27 जुलाई सोमवार के दिन चंद्रमा धनु राशि में हैं। चंद्रमा की ये स्थिति कुछ राशि वालों की लव लाइफ के लिए खास रहेगी तो कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन का राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन लव लाइफ के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। दिल की बातों को खुलकर जीवनसाथी से कहेंगे जिससे आप दोनों के बीच विश्वास बढ़ेगा।
वृषभ राशि
प्रेम संबंधों को लेकर आज आपको सतर्कता बरतनी होगी। किसी तीसरे व्यक्ति की बात को सुनकर पार्टनर को लेकर कोई गलत राय न बनाएं।
मिथुन राशि
मिथुन वालों के लिए दिन सुखद साबित हो सकता है। किसी बात को लेकर यदि पार्टनर के साथ नोकझोंक हुई थी तो वो दूर हो सकती है।
कर्क राशि
कर्क वालों आज अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें। रिश्ते के बीच में किसी तीसरे को अगर दखल देने देंगे तो अलगाव की स्थिति बन सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों अपने पार्टनर का भरपूर सहयोग आज के दिन मिल सकता है। आपकी मानसिक चिंताओं को दूर करने का प्रयास वो कर सकते हैं।
कन्या राशि
पार्टनर को रिझाने के लिए इस राशि के जातक कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। ऐसा करना आपके संबंधों के लिए अच्छा भी साबित होगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों आपको प्रेम जीवन में सावधानी से आगे बढ़ने की जरूरत होगी। दोस्तों या रिश्तेदारों की बातों को सुनकर अपने प्रिय के प्रति कोई गलत धारणा न बनाएं।
वृश्चिक राशि
आपके लिए दिन अच्छा रहने की उम्मीद है। शाम के समय पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
धनु राशि
आपके लिए दिन अच्छा साबित होगा। जीवनसाथी आपकी बातों को सुनेगा और आपको समझने की कोशिश करेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों को सतर्कता बरतनी होगी। कोई तीसरा आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां पैदा करने की कोशिश कर सकता है।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन में आज के दिन सुखद पल बिता सकते हैं। पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है।
मीन राशि
आज मीन राशि के लोगों को पार्टनर से कोई गिफ्ट मिलने की उम्मीद है। पार्टनर से दूर रहते हैं तो उनसे मिलने का प्लान बना सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: