1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Love Horoscope 5 June 2026: प्रेम जीवन में बढ़ेगा रोमांस, 4 राशियों के लिए अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है दिन, पढ़ें लव राशिफल

Love Horoscope 5 June 2026: प्रेम जीवन में बढ़ेगा रोमांस, 4 राशियों के लिए अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है दिन, पढ़ें लव राशिफल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 05, 2026 06:21 am IST,  Updated : Jun 05, 2026 06:23 am IST

Love Horoscope 5 June 2026: आज शुक्रवार का दिन कुछ राशियों की लव लाइफ में सुखद बदलाव लेकर आ सकता है। इन राशियों के जीवन में रोमांस की अधिकता रहेगी। विस्तार से पढ़ें आज का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : MAGNIFIC

Love Horoscope 5 June 2026: आज 5 जून शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। कर्क-कन्या सहित कुछ राशियां प्रेम जीवन में रोमांस की अधिकता देख सकती है, रिश्ते में अच्छे बदलाव आने के भी योग हैं। आइए अब जान लेते हैं सभी 12 राशियों का लव राशिफल। 

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

आपके लिए दिन मिजाजुला साबित होगा। सुबह के समय किसी बात को लेकर लव पार्टनर से बहस हो सकती है लेकिन शाम का वक्त अच्छा गुजरेगा। 

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

आपको प्रेम जीवन में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, किसी तीसरे को अपने संबंधों के बीच में दखल न देने दें वरना रिश्ता टूट सकता है।     

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

मिथुन वालों को प्रेम जीवन में सुधार लाने के प्रयास करने होंगे, अपनी बातें पार्टनर पर थोपेंगे तो दूरियां बढ़ सकती हैं। 

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा साबित हो सकता है। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं और अच्छे बदलाव भी आपके प्रेम जीवन में आने की उम्मीद है।       

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

सिंह राशि वाले आज पार्टनर से शिकायत कर सकते हैं कि पार्टनर उन्हें पर्याप्त समय नहीं देता। आपका पार्टनर आपको मनाने के लिए सरप्राइज प्लान कर सकता है। 

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) 

 आपके लिए आज के दिन बेहद अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है। पार्टनर के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी, रोमांस की अधिकता देखने को मिल सकती है।      

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) 

तुला राशि वालों को आज के दिन पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। शाम का वक्त रोमांस से भरा रहेगा। किसी पार्टी में भी आज शरीक हो सकते हैं।  

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)

प्रेम जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आज के दिन आप ले सकते हैं, हो सकता है कि आप प्रेम संबंध को विवाह के बंधन में बांधने की ओर कदम बढ़ाएं।    

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

धनु राशि के लोग अपनी बातों से लव पार्टनर का दिल जीत पाने में कामयाब हो सकते हैं। आज रोमांस फिजाओं में होगा।     

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

मकर राशि के लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। जो लोग अभी तक सिंगल थे वो मिंगल कर सकते हैं। 

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) 

कुंभ वालों को सतर्कता आज के दिन बरतनी चाहिए। किसी तीसरे की कही बात को सुनकर पार्टनर के खिलाफ राय न बनाएं, बल्कि पार्टनर से खुलकर बात करें।     

मीन राशिफल (Pisces Love Horoscope)

पार्टनर के जरिए लाभ की प्राप्ति आपको हो सकती है। आज इस राशि के लोग किसी तरह का बिजनेस पार्टनर के साथ शुरू करने का विचार बना सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

5 June 2026 Rashifal: आज का राशिफल, वृषभ समेत 5 राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।