1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 9 अगस्त 2026 का लव राशिफल: आज मिथुन राशि में रहेंगे चंद्रमा, 3 राशियों के प्रेम जीवन में आ सकती है बहार

9 अगस्त 2026 का लव राशिफल: आज मिथुन राशि में रहेंगे चंद्रमा, 3 राशियों के प्रेम जीवन में आ सकती है बहार

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 09, 2026 06:23 am IST,  Updated : Aug 09, 2026 06:23 am IST

रविवार का दिन कुछ राशियों के प्रेम संबंधों में तरोताजगी लाने वाला हो सकता है। हफ्ते भर की थकान पार्टनर के साथ बात करके दूर हो सकती है। आइए जानते हैं सभी राशियों का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : MAGNIFIC

आज 9 अगस्त को पूरे दिन चंद्रमा बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि में संचार करेंगे। चंद्रमा की यह स्थिति कुछ लोगों के लिए सुखद साबित हो सकती है। प्रेम जीवन में आयी दूरियां कम हो सकती हैं। साथ ही अच्छा समय पार्टनर के साथ बीत सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल आजे के प्रेम राशिफल से। 

मेष राशि

आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। दिल की बातों को खुलकर पार्टनर के साथ साझा करेंगे। हफ्ते भर की थकान आज दूर हो सकती है। 

वृषभ राशि

आज पार्टनर के साथ किसी पार्टी में आप शामिल हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी स्थिरता आएगी। 

मिथुन राशि

चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं इसलिए व्यवहार में सौम्यता देखने को मिल सकती है। पार्टनर आपकी बातों को समझेगा।

कर्क राशि 

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको आज मिल सकता है। गिलेशिकवे दूर हो सकते हैं और हफ्ते भर की थकान को आप दूर कर सकते हैं। 

सिंह राशि

लव लाइफ में रोमांस की अधिकता आज देखने को मिल सकती है। कुछ सिंगल लोग आज मिंगल कर सकते हैं। 

कन्या राशि

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ में भी अच्छे बदलाव आपको देखने को मिलेंगे। पार्टनर को आज कुछ गिफ्ट देने का विचार बना सकते हैं। 

तुला राशि

पारिवारिक जीवन में संभलकर तुला वालों को रहना होगा। वार्तालाप के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। प्रेम जीवन में भी कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक वालों के प्रेम जीवन में आज बहार आ सकती है। चंद्रमा की स्थिति के चलते लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का आपको मौका मिल सकता है। 

धनु राशि

प्रेम जीवन में आयी दूरियां आज के दिन खत्म हो सकती हैं। अपनी मीठी बातों से आप पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। 

मकर राशि

उन लोगों से बचकर आपको रहना होगा जो आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां पैदा करना चाहते हैं। खुलकर पार्टनर से बात करके हर मुश्किल को आप दूर कर सकते हैं। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन में आज के दिन मधुरता आ सकती है। जो लोग सिंगल हैं उनके मिंगल होने की भी आज संभावना है। 

मीन राशि

लव पार्टनर एक दोस्त की तरह आपको समझाता नजर आ सकता है। भावनाओं को आज के दिन मीन वालों को नियंत्रण में रखना होगा।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।