1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Makar Weekly Horoscope 20-26th February 2023: पूरा हफ्ता मकर राशि वाले जातकों के लिए रहेगा अति शुभ

Makar Weekly Horoscope 20-26th February 2023: पूरा हफ्ता मकर राशि वाले जातकों के लिए रहेगा अति शुभ

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Sushma Kumari
 Published : Feb 19, 2023 04:21 pm IST,  Updated : Feb 19, 2023 05:00 pm IST

Makar Weekly Horoscope 20th to 26th February 2023 मकर साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए मकर राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल- India TV Hindi
Capricorn Weekly Horoscope Image Source : INDIA TV

Makar Saptahik Rashifal मकर साप्ताहिक राशिफल: मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए मकर राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा और किस तरह से वो इसे बेहतर कर सकते हैं। 

मकर साप्ताहिक राशिफल

इस बात को सिर्फ आप जानते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है, इसलिए मज़बूत और स्पष्टवादी बनें तथा सेहत में सुधार के लिए फ़ैसले तुरन्त लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। ये सप्ताह ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है।आपकी चंद्र राशि में बृहस्पति दूसरे भाव में मौजूद हैं और ऐसे में आप सोने के आभूषण, घर-ज़मीन या किसी घर के निर्माण कार्य में निवेश कर सकते हैं, जिससे आपको आगे चलकर अच्छा मुनाफ़ा मिलने के योग बनेंगे। सामाजिक उत्सवों में आपकी सहभागिता, आपको समाज के कई प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाने का अवसर देगी। ऐसे में इन सभी अवसरों को अपने हाथों से न जाने देते हुए, उनका उत्तम से उत्तम लाभ उठाने का प्रयास करें।

आपकी चंद्र राशि में शनि दूसरे भाव में मौजूद हैं, आपको इस पूरे ही हफ्ते, अपने वरिष्ठों और उच्च अधिकारियों से पूर्ण प्रशंसा और सहयोग मिलेगा। इसके अलावा आपके द्वारा की गई यात्राएं भी, इस दौरान आपको बहुत लाभ पहुंचाएंगी। क्योंकि आपकी कुंडली में कई शुभ ग्रहों का प्रभाव, आपके हित में दिखाई दे रहा है। आपकी राशि के छात्रों को इस सप्ताह, अपने शिक्षकों और अभिभावकों का सहयोग मिल सकेगा। ऐसे में आपको भी ये सुझाव दिया जाता है कि अपने हर संकोच को दूर करते हुए, अपने शिक्षकों की मदद लेते रहें।

  • उपाय: रोज़ाना 33 बार ऊँ मांडय नम: का जाप करें।
  • यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में:  अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)

ये भी पढ़ें - 

Vrishchik Weekly Horoscope 20-26th February 2023: वृश्चिक राशि वाले जातकों को मिलेगा मेहनत का फल, करियर में होगी तरक्की

Mesh Weekly Horoscope 20-26th February 2023: इस हफ्ते मेष राशि वालों को छोटी गलती से हो सकता है नुकसान

Weekly Horoscope: बप्पा की कृपा से खुलेंगे इन 5 राशियों की किस्मत के बंद ताले, जानें सभी 12 राशियों का हाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।