1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mangal Ast Rashifal 2025: सावधान! 175 दिन मंगल रहेंगे अस्त, इन राशियों पर टूट सकता है दुखों का पहाड़, नौकरी जाने का भी खतरा!

Mangal Ast Rashifal 2025: सावधान! 175 दिन मंगल रहेंगे अस्त, इन राशियों पर टूट सकता है दुखों का पहाड़, नौकरी जाने का भी खतरा!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Nov 07, 2025 12:23 pm IST,  Updated : Nov 08, 2025 05:38 pm IST

ज्योतिष के अनुसार जब कोई ग्रह परिक्रमा करते हुए सूर्य के काफी पास आ जाता है तो वो सूर्य की तपन से प्रभावहीन हो जाता है, यानी कमजोर पड़ जाता है इसे ही ग्रह का अस्त होना कहते हैं। जानिए मंगल का अस्त होना किन राशियों के लिए नकारात्मक साबित होने वाला है।

mangal ast - India TV Hindi
मंगल अस्त का राशियों पर प्रभाव Image Source : INDIA TV

Mangal Ast Rashifal 2025: मंगल इस समय वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं और 7 दिसंबर 2025 तक ये इसी राशि में स्थित रहेंगे। वहीं 4 नवंबर से मंगल देव की अस्त अवस्था प्रारंभ हो गई है और 28 अप्रैल 2026 तक यानी पूरे 175 दिनों तक मंगल अस्त रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र अनुसार मंगल का इतने लंबे समय के लिए अस्त होना कुछ राशि वालों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मंगल के अस्त होने से किन राशियों को है खतरा?

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का गोचर खतरनाक साबित हो सकता है। यात्राओं में रुकावटें आ सकती हैं और रिश्तों में भी टेंशन रह सकती है।कार्यस्थल में सहकर्मियों के साथ तालमेल बैठाने में काफी दिक्कतें आएंगी और कुछ लोग आपकी तरक्की से जल भी सकते हैं। तो ऐसे में इन लोगों से सावधान रहने की जरूरत होगी। बिजनेस से जुड़े कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी में भी कोई रिस्क लेने से बचें।

मिथुन राशि- मिथुन वालों के लिए भी मंगल का अस्त होना नकारात्मक साबित होगा। कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। पैसा बहुत खर्च होगा। सेहत भी बिगड़ सकती है। किसी से झगड़ा होने के भी संकेत मिल रहे हैं। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से पीछे रह सकते हैं। ऐसे में आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। नौकरी जाने का खतरा महसूस हो सकता है।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को मंगल के अस्त होने की अवधि में काफी तनाव महसूस होगा। घर-परिवार का माहौल थोड़ा तनाव भरा रह सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाने में परेशानी होगी। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। किसी खास से धोखा मिल सकता है। इस अवधि में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। इस दौरान तनाव बढ़ सकते हैं। फालतू खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। पीठ दर्द से भी परेशान रहेंगे। सफलता मिलने में देरी होगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

कैटरीना-विक्की की तरह ही उनके बेटे का भी मूलांक 7! जानिए क्या खास है इस अंक में, क्यों कहा जाता है इसे भाग्यशाली नंबर

Surya Grahan Kab Lagega: इस दिन लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, इन जगहों पर दिन में ही छा जाएगा अंधेरा, क्या भारत में भी दिखाई देगा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।