1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mangal Gochar 2025: मंगल ग्रह का गोचर लाएगा बड़ा बदलाव! इन राशियों का खूब चमकेगा करियर और होगा धन लाभ

Mangal Gochar 2025: मंगल ग्रह का गोचर लाएगा बड़ा बदलाव! इन राशियों का खूब चमकेगा करियर और होगा धन लाभ

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Laveena Sharma
 Published : Oct 27, 2025 08:51 am IST,  Updated : Oct 28, 2025 07:55 am IST

Mangal Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह आज यानी 27 अक्टूबर 2025 की दोपहर 3 बजकर 41 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वृश्चिक मंगल की ही राशि है। जिस वजह से ये गोचर कई राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

mangal gochar- India TV Hindi
मंगल गोचर से 4 राशियों को होगा लाभ Image Source : CANVA

Mangal Gochar In Scorpio Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को नौ ग्रहों में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। इन्हें ग्रहों के सेनापति माना गया है। इसके अलावा मंगल को लाल ग्रह और युद्ध के देवता के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं जिसकी कुंडली में मंगल मजबूत स्थिति में होते हैं ऐसे व्यक्ति को कोई हरा नहीं सकता। 27 अक्टूबर को मंगल अपनी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानिए ये गोचर किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

कर्क राशि: मंगल गोचर से होगा धन लाभ

मंगल आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे और जन्मपत्रिका के पांचवे स्थान का सम्बन्ध हमारे संतान, बुद्धि, विवेक और रोमांस से है। मंगल के इस गोचर से आपको संतान का सुख मिलेगा। आपकी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी और आपको गुरु का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आपको करियर में अच्छा लाभ मिलेगा।

तुला राशि: आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा

मंगल आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेगा। जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान का सम्बन्ध हमारे धन तथा स्वभाव से है। मंगल का गोचर आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। भाइयों से जितना अधिक प्यार बनाकर रखेंगे, उतना ही अधिक आपको लाभ प्राप्त होगा। वैसे संतान का पूरा सुख आपको मिलेगा। अतः मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- भाइयों को जब भी जरूरत हो, उनकी मदद करें। 

वृश्चिक राशि: आपको हर प्रकार का सुख मिलेगा

मंगल आपके पहले यानि लग्न स्थान पर गोचर करेगा। जन्मपत्रिका में लग्न यानि पहले स्थान का सम्बन्ध हमारे शरीर तथा मुख से है। मंगल के इस गोचर से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, आपको हर प्रकार का सुख मिलेगा। पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों के साथ ही लोहा, लकड़ी, मशीनरी आदि का काम कर रहे लोगों को भी आर्थिक रूप से फायदा मिलेगा। 

मीन राशि: ये गोचर आपकी किस्मत के सितारे को और भी बुलंद कर देगा

मंगल का यह गोचर आपके नवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के नौवें स्थान का सम्बन्ध हमारे भाग्य से होता है। मंगल के इस गोचर से आपको हर तरह का सुख मिलेगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वहीं बड़े भाई का साथ आपकी किस्मत के सितारे को और भी बुलंद कर देगा। इस दौरान शस्त्र, चिकित्सा और कृषि के व्यवसाय आदि से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। जो लोग प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत हैं, उन्हें किसी अन्य पद की प्राप्ति भी हो सकती है। अतः मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये- भाइयों को जब भी जरूरत पड़े, तो उनकी सहायता जरूर करें।

यह भी पढ़ें:

Chhath Puja 2025 Evening Arghya Time LIVE: छठ पूजा का पहला अर्घ्य कितने बजे दिया जाएगा, यहां जानिए संध्या अर्घ्य की सही टाइमिंग

Chhath Maa Ke Geet Live: कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए...छठ पूजा के वो सदाबहार गीत जिनके बिना अधूरा है सूर्य उपासना का सबसे पावन पर्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।