1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Monthly Finance Horoscope: मई में 4 राशियों को आर्थिक मामलों को लेकर रहना होगा सतर्क, छोटी सी भूल कर सकती है बड़ा नुकसान

Monthly Finance Horoscope: मई में 4 राशियों को आर्थिक मामलों को लेकर रहना होगा सतर्क, छोटी सी भूल कर सकती है बड़ा नुकसान

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 29, 2026 04:10 pm IST,  Updated : Apr 29, 2026 04:10 pm IST

Monthly Finance Horoscope: मई का महीना कुछ राशियों के आर्थिक पक्ष के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इन राशियों को धन से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना होगा। आइए ऐसे में जान लेते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का मई मासिक राशिफल।

May 2026 Finance Horoscope - India TV Hindi
मई 2026 आर्थिक राशिफल Image Source : FREEPIK

Monthly Finance Horoscope: मई का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है। यह महीना कुछ राशियों केै आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकता है। इन राशियों को वित्त से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लेने होंगे। आइए विस्तार से जानते हैं इन राशियों के बारे में। साथ ही हम आपको बताएंगे कुछ जरूरी उपाय जो आर्थिक पक्ष में सुधार ला सकते हैं।  

वृषभ राशि 

फिजूलखर्ची पर नियंत्रण इस राशि के जातकों को रखना होगा। इसके साथ ही उधार का लेन-देन करना भी आपकी वित्त पर बुरा असर डाल सकता है। धन संचित करने के लिए जीवनसाथी या माता-पिता की सलाह आपके काम आ सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई भी ऐसा का न करें जो आपकी छवि खराब करे। जो लोग बैंक में काम करते हैं उनको अधिक सतर्क रहने की जरूरत होगी। उपाय के तौर पर माता लक्ष्मी की पूजा करें। 

तुला राशि 

आप अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च करने के चक्कर में अपने बजट को बिगाड़ सकते हैं। इसके साथ ही घर के किसी सदस्य की खराब तबीयत भी आपके वित्तीय पक्ष को खराब करेगी। जमा धन न चाहते हुए भी आपको खर्च करना पड़ सकता है। निवेश करने से पहले आपको सोच-विचार इस माह जरूर करना चाहिए। उपाय के तौर पर आपको कुबेर मंत्र का जप करना चाहिए। 

कुंभ राशि

कुंभ वाली शनि की साढ़ेसाती के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में मई का महीना इनके लिए वित्तीय रूप से अच्छा नहीं कहा जा सकता। कारोबारियों को धन का बड़ा घाटा हो सकता है। आपको धन का लेन-देन बिना कागजी कार्यवाही के इस महीने नहीं करना चाहिए। शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले भी सावधान रहें। उपाय के तौर पर माता लक्ष्मी को 7 कौड़ियां चढ़ाएं। 

मकर राशि 

सट्टेबाजी करना इस राशि के जातकों के लिए मई के महीने में घातक साबित हो सकता है। इसके साथ ही कारोबारियों के हाथ से कोई बड़ी डील निकल सकती है जिससे आर्थिक नुकसान होगा। आपको यारी-दोस्ती से दूर रहने की भी सलाह दी जाती है वरना न चाहते हुए भी आर्थिक दिक्कतों में फंस सकते हैं। उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Hans Mahapurush Rajyog 2026: कर्क राशि में गुरु बनाएंगे हंस राजयोग, 3 राशियों को मिलेगी छप्पर फाड़ सफलता!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।