1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Monthly Career Horoscope: जून में हंस और रुचक योग का बनना 5 राशियों के लिए होगा गेमचेंजर, पेशेवर जीवन में छुएंगे ऊंचाइयां, धन लाभ के भी हैं योग

Monthly Career Horoscope: जून में हंस और रुचक योग का बनना 5 राशियों के लिए होगा गेमचेंजर, पेशेवर जीवन में छुएंगे ऊंचाइयां, धन लाभ के भी हैं योग

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 30, 2026 10:14 am IST,  Updated : May 30, 2026 10:14 am IST

Monthly Career Horoscope: जून के महीने में हंस, रूचक के साथ ही भद्र राजयोग भी बनेगा। इसलिए यह महीना कुछ राशियों के करियर के लिए बेहद शुभ रह सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में आपको जानकारी देंगे।

Monthly Career Horoscope - India TV Hindi
मासिक राशिफल जून 2026 Image Source : INDIA TV

Monthly Career Horoscope June 2026: जून का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस महीने में कई शुभ ज्योतिषीय योग बनेंगे। गुरु के कर्क राशि में गोचर से हंस योग का निर्माण होगा, मंगल का मेष राशि में होना रूचक राजयोग बना रहा है वहीं बुध इस माह भद्र योग बनाएंगे। ये तीनों ही ग्रह करियर यानि पेशेवर जीवन के कारक हैं। ऐसे में राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए जून का महीना करियर के दृष्टि से बेहद शुभ रह सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे। 

मेष राशि 

आपकी राशि के स्वामी जून के महीने में रूचक योग में होंगे। इसलिए करियर के लिहाज से ये महीना बेहद खास साबित हो सकता है। खासकर महीने के शुरूआती दिनों में अचानक से कुछ लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आर्थिक रूप से भी आप सशक्त होंगे और धन संचय कर पाने में भी कामयाब रहेंगे। कुछ लोग अपना काम भी शुरू कर सकते हैं। आपके नेतृत्व करने की क्षमता निखरेगी। 

मिथुन राशि  

मिथुन राशि के कुछ लोगों को सरकारी क्षेत्र में नौकरी इस महीने मिल सकती है। आपकी राशि के स्वामी बुध इस माह में भद्र योग बनाएंगे जिसके चलते जॉब बदल पाने में भी आप कामयाब हो सकते हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। कारोबारियों के काम का विस्तार होने की संभावना है। 

कर्क राशि 

आपकी राशि में बैठकर गुरु इस माह हंस योग का निर्माण करेंगे। गुरु के प्रभाव से आपके निर्णय लेने की क्षमता निखरेगी। आप करियर से जुड़ा बड़ा फैसला इस माह में ले सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के भी योग हैं। कहीं अटका हुआ धन वापस मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है। 

वृश्चिक राशि

जून के माह में आप कुछ नया सीखने का विचार बना सकते हैं। आपका यह विचार आपको सही मार्ग पर ले जा सकता है। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होने की भी संभावना है। इस राशि के कुछ लोग नौकरी में परिवर्तन भी इस महीने कर सकते हैं। भाग्य का भी इस राशि के जातकों को साथ मिलेगा जिससे कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के भी योग हैं। पैतृक संपत्ति से आपको मुनाफा मिल सकता है। 

मीन राशि 

आपकी राशि के स्वामी गुरु इस माह हंस योग बनाएंगे इसलिए आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पेशेवर जीवन में आप ऊंचाइयां छू सकते हैं वहीं शिक्षा क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते आप देखे जा सकते हैं। आपको अचानक से धन लाभ भी प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा गुरु की स्थिति के चलते प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी अच्छे बदलाव आ सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Dwidwadash Yog: गुरु-केतु के बीच 2 जून से बनेगा द्विद्वादश योग, 4 राशियां शिक्षा-करियर और आध्यात्मिक क्षेत्र में पाएंगी उन्नति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।