1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Sagittarius Weekly Horoscope 21-27 November 2022: इस हफ्ते धनु राशि वाले जातकों के जीवन में आएंगी खुशियां

Sagittarius Weekly Horoscope 21-27 November 2022: इस हफ्ते धनु राशि वाले जातकों के जीवन में आएंगी खुशियां

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Sushma Kumari
 Published : Nov 22, 2022 11:34 pm IST,  Updated : Nov 22, 2022 11:34 pm IST

Sagittarius Weekly Horoscope 21-27 November 2022 धनु साप्ताहिक राशिफल 21-27 नवंबर 2022 : आइए जानते हैं धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल।

धनु साप्ताहिक राशिफल- India TV Hindi
धनु साप्ताहिक राशिफल Image Source : INDIA TV

Sagittarius Weekly Horoscope 21-27 November 2022 धनु साप्ताहिक राशिफल 21-27 नवंबर 2022 : यदि आपकी तबियत खराब थी तो आपको इस सप्ताह के मध्य छठे भाव पर चन्द्रमा की दृष्टि होने से, कई ऐसी चीज़ों व गतिविधियों पर काम करने की जरूरत होगी जिससे आपकी सेहत में सुधार आ सकें। इसलिए खुद को सेहतमंद रखने के लिए अपनी खराब आदतों में सुधार लेकर आएं और अच्छा खान-पान लेते हुए, खुद को अधिक मसालेदार भोजन से भी दूर रखें। इस सप्ताह मंगल की आपके लग्न भाव पर दृष्टि ये दर्शा रही है कि अगर आप दूसरों की बात मानकर कोई भी निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन सुनिश्चित ही है। इसलिए दूसरों के कहने पर अपने पैसों को कही भी लगाने से बचें और अपनी समझदारी से काम लें। 

वहीं मध्य समय में चन्द्रमा के एकादश भाव में होने से आपके पारिवारिक जीवन में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि आने वाली है। जिसके कारण आप किसी धार्मिक स्थल या किसी रिश्तेदार के यहाँ, समस्त परिवार जाने का प्लान कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको किसी के साथ भी, नई परियोजना या पार्टनरशिप के व्यवसाय को शुरू करने से बचना होगा। क्योंकि योग बन रहे हैं कि इस समय आप बिना दूर का सोचे, कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं, जिसके कारण आपको भविष्य में नुकसान उठाना पड़े। 

इस सप्ताह बुध समेत कई ग्रहों की द्वादश भाव में उपस्थिति से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में, छात्रों को काफी अच्छे फल प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको किसी अच्छी जगह दाखिले का शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। ऐसे में खासतौर से वो छात्र, जो विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, उनका यह सपना इस समय पूरा होने के प्रबल योग बनेंगे।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail.com)

ये भी पढ़ें - 

Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में न बनवाएं घर की खिड़की, वरना जिंदगी भर का होगा पछतावा

Hindu Temples: इस मंदिर में हनुमान जी के साथ विराजमान है एक स्त्री की प्रतिमा, जानें प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में

Vastu Tips: अगर शरीर में रहती है तकलीफ तो आज ही करें दिशा की वास्तु में सुधार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।