1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 17 से 23 अगस्त तक इन 3 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, करियर और धन-दौलत के मामले में रहेगा लकी सप्ताह

17 से 23 अगस्त तक इन 3 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, करियर और धन-दौलत के मामले में रहेगा लकी सप्ताह

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Aug 15, 2026 01:09 pm IST,  Updated : Aug 15, 2026 01:09 pm IST

ज्योतिष शास्त्र अनुसार अगस्त का नया सप्ताह 3 राशियों के लिए अत्यंत शुभ साबित होने वाला है। इन राशियों को करियर में तरक्की मिलने के साथ-साथ धन-धान्य में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं।

weekly rashifal- India TV Hindi
साप्ताहिक लकी राशियां (17 से 23 अगस्त 2026) Image Source : CANVA

साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 अगस्त अनुसार, नये सप्ताह की शुरुआत में ही यानी 17 अगस्त को ग्रहों के राजा सूर्य देव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन नाग पंचमी भी मनाई जाएगी। सूर्य का स्वराशि में गोचर काफी शुभ माना जा रहा है। वहीं 22 अगस्त को बुध का राशि परिवर्तन होगा और 19 अगस्त को गुरु अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस सप्ताह में ग्रहों की स्थिति 3 राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं जिनकी किस्मत इस सप्ताह चमकने जा रही है।

मेष राशि

इस सप्ताह आपकी राशि के लिए धन प्राप्ति के कई सुन्दर योग बन रहे हैं। जिनका उचित लाभ उठाने में आप सफल रहेंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आपकी इच्छाशक्ति प्रबल होगी, जिसकी मदद से आप नौकरी या बिजनेस में नयी उपलब्धि हासिल करने में कामयाब होंगे। इस दौरान आपको पेशेवर जीवन में कई ऐसे अवसर हासिल होने वाले हैं, जिनकी मदद से आप करियर में काफी अच्छी ग्रोथ हासिल कर सकते हैं। इस राशि के जो छात्र विदेशों में जाकर पढ़ने का सपना देख रहे थे, उन्हें इस मामले में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आप कुछ ऐसा करेंगे जिससे आपके माता-पिता को आप पर गर्व की अनुभूति होगी।

 

सिंह राशि

इस सप्ताह आपके लिए जमीन-जायदाद से अचानक से धन प्राप्ति होने की संभावना बनती दिखाई दे रही है। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको कोई नई डील मिल सकती है। वहीं नौकरी पेशा जातकों को बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते ग्रहों की गोचरीय स्थिति विद्यार्थियों के लिए काफी अनुकूल रहने वाली है। जिससे परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। धन लाभ के योग हैं।

धनु राशि

इस सप्ताह आप अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। आपको करियर में अच्छी ग्रोथ मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इस राशि के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही हर प्रकार की परेशानियां से मुक्ति मिल सकेगी। आप मानसिक शांति की अनुभूति करेंगे। अचानक से धन की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

22 अगस्त को सिंह राशि में बनेगा बुधादित्य योग, मेष-सिंह समेत 4 राशियों को नौकरी-बिजनेस में लाभ प्राप्त होने के संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।