1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Scorpio Weekly Horoscope 21-27 November 2022: ये सप्ताह वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए शुभ नहीं है

Scorpio Weekly Horoscope 21-27 November 2022: ये सप्ताह वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए शुभ नहीं है

 Written By: Anil Kumar Thakkar Edited By: Sushma Kumari
 Published : Nov 22, 2022 11:28 pm IST,  Updated : Nov 22, 2022 11:28 pm IST

Scorpio Weekly Horoscope 21-27 November 2022 वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 21-27 नवंबर 2022 : आइए जानते हैं वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल।

 वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल- India TV Hindi
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल Image Source : INDIA TV

Scorpio Weekly Horoscope 21-27 November 2022 वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 21-27 नवंबर 2022:  इस पूरे ही सप्ताह शनि आपकी राशि के तृतीय भाव में उपस्थित होंगे। ऐसे में भावनात्मक तौर पर ये सप्ताह आपके लिए अच्छा नहीं होगा। क्योंकि इस दौरान आप अपने जीवन के कई बड़े फ़ैसलों को लेकर, थोड़ा असमंजस की स्थिति में दिखाई देंगे। इससे आपके मानसिक तनाव में भी बढ़ोतरी होने के योग भी बनेंगे। वहीं चन्द्रमा के एकादश भाव से होकर द्वादश भाव में जाने पर आपको ये समझना होगा कि दूसरों के सामने अपने हाथ अपनी हैसियत से ज्यादा खोलकर खर्चा करना, कोई समझदारी नहीं बल्कि बेवकूफी भरा कार्य होता है। इसी बात को समझें और ऐसा करने से बचें, तभी आप अपने धन को संचय कर सकेंगे। 

मध्य समय के बाद चन्द्रमा आपकी ही राशि में अर्थात आपके प्रथम भाव में गोचर करेंगे, जहाँ उनकी युति सूर्यदेव के साथ होगी। सूर्य-चन्द्रमा की इस स्थिति से आप अपने चारों तरफ़ के लोगों के ख़ास तौर से परिवार के सदस्यों के बर्ताव के चलते आप इस सप्ताह थोड़ा खीज महसूस करेंगे। इससे आपके मानसिक तनाव में भी वृद्धि होगी, साथ ही संभव है कि आपका उनके साथ विवाद हो। संभव है कि कार्य स्थल पर, अचानक से आपको कुछ महत्वपूर्ण भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को संभालने के लिए कहा जा सकता है, जिससे जुड़ा फैसला लेने में आप इस सप्ताह पूरी तरह असफल रहेंगे। ऐसे में जोश में आकार भी कुछ ऐसा निर्णय ले सकते हैं, जिसका नकारात्मक फल आपको भविष्य में मिलेगा। 

इस सप्ताह बुध के प्रथम भाव में होने से आप अपने निजी जीवन में स्थितियों को सामान्य होते देखेंगे, जिससे आपका मन पढ़ाई-लिखाई के कामों में लगेगा। इससे आपको अपना ध्यान भ्रमित होने से भी निजात मिल सकेगी और आप इस परिणामस्वरूप, अपनी परीक्षा में सफलता की ओर बढ़ते दिखाई देंगे।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail.com)

ये भी पढ़ें - 

Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में न बनवाएं घर की खिड़की, वरना जिंदगी भर का होगा पछतावा

Hindu Temples: इस मंदिर में हनुमान जी के साथ विराजमान है एक स्त्री की प्रतिमा, जानें प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में

Vastu Tips: अगर शरीर में रहती है तकलीफ तो आज ही करें दिशा की वास्तु में सुधार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।