Shani Margi 2025: शनि जब भी अपनी चाल बदलते हैं तो इसका सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर ही पड़ता है। 28 नवंबर को कर्म फलदाता शनि देव मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। शनि के सीधी चाल शुरू करते ही कुछ राशि वालों की किस्मत चमकना शुरू हो जाएगी। इन राशियों के लोग जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता पाएंगे। इनकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। धन-धान्य में वृद्धि होने लगेगी। चलिए आपको बताते हैं ये किन राशियों के लोग हैं।
कर्क राशि: शनि के मार्गी होने से करियर में खूब मिलेगी तरक्की
कर्क राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना बेहद शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में सुधार होगा। जो मानसिक तनाव और रुकावटें बनी हुई थीं वो अब खत्म होंगी। करियर में सुनहरी सफलता मिलेगी। आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस वालों के लिए समय काफी शानदार रहेगा।
मकर राशि: नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर बढ़ेंगे
शनि का मार्गी होना मकर राशि वालों के लिए शानदार साबित होगा। आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य बनने लगेंगे। शनि की सीधी चाल आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाएगी। इस अवधि में छोटी-छोटी यात्राएं लाभदायक साबित होंगी। नौकरी और व्यापार में प्रगति के योग हैं। व्यापारियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ साबित होगा। अच्छी कमाई होने के संकेत मिल रहे हैं।
मीन राशि: नौकरी में प्रमोशन और मकान सुख का योग
मीन राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना काफी अच्छा साबित होगा। करियर में तेजी आएगी। नई नौकरी मिलने के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से ह समय राहत देगा। आमदनी बढ़ने लगेगी और रुका हुआ धन भी वापस मिलना शुरू हो जाएगा। इस दौरान आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। आपको मकान सुख भी प्राप्त हो सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: