1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. शुक्र का तुला राशि में गोचर: मेष-वृषभ समेत 6 राशि वालों पर बरसेगा अपार धन, तो वहीं दो राशियों के लिए खतरे की घंटी

शुक्र का तुला राशि में गोचर: मेष-वृषभ समेत 6 राशि वालों पर बरसेगा अपार धन, तो वहीं दो राशियों के लिए खतरे की घंटी

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Oct 29, 2025 07:12 am IST,  Updated : Oct 29, 2025 08:13 am IST

Shukra Gochar In Tula 2025: धन और समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र देव 2 नवंबर 2025 को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ये गोचर जहां कुछ राशियों के लिए वरदान साबित होगा तो वहीं कुछ को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

shukra gochar- India TV Hindi
शुक्र का तुला राशि में गोचर Image Source : INDIA TV

Shukra Gochar In Tula 2025: वैदिक ज्योतिष में शुक्र को बेहद शुभ ग्रह का दर्जा प्राप्त है। कहते हैं जिसकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है उसे अमीर बनने से कोई रोक नहीं सकता। शुक्र व्यक्ति को दौलत और शोहरत देता है। इतना ही नहीं प्रेम जीवन में मजबूती भी शुक्र के कारण ही आती है। ऐसे में जब भी ये ग्रह राशि बदलता है तो सभी राशि वालों के लिए जीवन में कुछ न कुछ प्रभाव जरूर देखने को मिलते हैं। चलिए जानते हैं 2 नवंबर को होने वाला शुक्र का गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहेगा तो किनके लिए अशुभ।

इन राशियों के लिए शुभ रहेगा शुक्र का गोचर

  • मेष राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान की जाने वाली यात्राएं आपको नए अवसर दिलाएंगी। करियर में तरक्की मिलेगी। विदेश से जुड़े कार्यों में नए अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में धन लाभ होने की संभावना है। 
  • मिथुन राशि के लिए शुक्र का गोचर शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो जाएगी। धन बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। पदोन्नति मिलने की संभावना है। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
  • सिंह राशि वालों को विदेश में नौकरी या नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस में भी खूब तरक्की मिलेगी। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बढ़िया होती चली जाएगी। प्रेम रिश्ते भी मजबूत होंगे।
  • कन्या राशि के दूसरे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। इसके प्रभाव से आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। करियर के क्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। बिजनेस में भी अच्छे मुनाफे की संभावना रहेगी। इस दौरान आपकी बचत करने की प्रवृत्ति भी बढ़ेगी।
  • धनु राशि वालों के इस अवधि में प्रयास सफल हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपको कार्य संबंधी यात्राएं करनी पड़ेंगी जो आपके लिए लाभदायक साबित होंगी।आर्थिक रूप से यह समय काफी शुभ रहेगा।
  • मकर राशि वाले इस दौरान लाभकारी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नए रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में इजाफा करेंगे। 

शुक्र गोचर का इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

  • तुला राशि वालों के लिए ये गोचर थोड़ा नकारात्मक साबित हो सकता है। इस दौरान आपको धैर्य रखने की जरूरत होगी। तनाव काफी रहेगा। आर्थिक दृष्टि से यह समय सतर्कता बरतने का है। खासकर यात्रा के दौरान लापरवाही करने से बचें।
  • मीन राशि वालों को इस दौरान अपने सीनियर्स का दबाव झेलना पड़ सकता है। खर्चे भी काफी बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत आ सकती है। इस दौरान धैर्य और समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

मंगल-बुध की युति बनाएगी अमीर! इन 4 राशियों पर बरसेगा धन, सफलता चूमेगी कदम

शाम के वो 48 मिनट जब कुछ नहीं खाना चाहिए, प्रेमानंद महाराज ने बताया इस समय का सही उपयोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।