Singh Rashifal 24 May 2026: सिंह राशि वालों को सोमवार के दिन थोड़ा सक्रिय रहने की आवश्यकता होगी। कार्यस्थल पर होने वाली राजनीति से बचें, वरना आपकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। इस राशि के जातकों को जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ बातचीत के दौरान भी शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं सिंह राशि वालों का दैनिक राशिफल और साथ ही हम आपको बताएंगे सोमवार के लिए शुभ रंग और अंक के बारे में।
सिंह राशि 24 मई 2026
रविवार का दिन आपके लिए मिला-जुला अनुभव लेकर आएगा। आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर करने की जरूरत है। अन्यथा आपके बहुत से काम अधूरे रह सकते हैं। समय सीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पायेंगे। घर का माहौल ठीक बना रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। माता, विद्यार्थियों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है उन्हे किसी बड़े क्विज कॉमपेटीशन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति खास तौर पर सावधानी बरतें। सोमवार के दिन सिंह राशि के कुछ लोग शाम के समय किसी पार्टी में शिरकत करते भी नजर आ सकते हैं। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए आपको योग-ध्यान का सहरा लेना चाहिए।
- शुभ रंग - मेजेंटा
- शुभ अंक - 1
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-