Singh Rashifal 29 April 2026: बुधवार 29 अप्रैल 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई सकारात्मक बदलाव और अवसर लेकर आएगा। कार्य स्थल पर व्यस्तता बढ़ सकती है, लेकिन सही तरीके से काम करने पर सफलता मिलने के योग भी मजबूत रहेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, आर्थिक मामलों से लेकर फैमिली सपोर्ट तक पूरा दिन संतुलन और प्रगति का संकेत दे रहा है। कुछ लोगों के लिए पुराने रिश्तों से मुलाकात और नए अवसरों की शुरुआत हो सकती है। यहां जानिए दैनिक सिंह राशिफल, दिन को बेहतर बनाने के लिए शुभ रंग और अंक भी जानिए।
सिंह राशि वालों के लिए किसी बड़े फायदे का योग
बुधवार का दिन आपके लिए बहुत उत्तम रहने वाला है। 29 अप्रैल के दिन ऑफिस का वर्क लोड ज्यादा हो सकता है, जितनी सहजता से करेंगे उतनी ही जल्दी काम पूरा होगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए बुधवार का दिन धन लाभ देने वाला है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी रिश्तेदार की शादी में जा सकते हैं। जहां किसी ऐसे रिश्तेदार से मुलाकात होगी जिनसे मिले कई साल हो गये हो। नौकरी की तलाश कर लोगों को अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। काम में मन लगेगा आपको परिवार से सहयोग मिलता रहेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 4
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: Khappar Yog 2026: मई में महासंकट! भयंकर बरसेगा खप्पर योग का कहर, इन 4 राशियों के लिए शुरू होगा मुश्किलों का दौर