1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. सूर्य का कन्या में गोचर इन 4 राशियों के लिए वरदान की तरह, सपने होंगे पूरे, संचित धन में होगी वृद्धि

सूर्य का कन्या में गोचर इन 4 राशियों के लिए वरदान की तरह, सपने होंगे पूरे, संचित धन में होगी वृद्धि

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 12, 2024 08:39 am IST,  Updated : Sep 12, 2024 08:39 am IST

सूर्य सितंबर माह के मध्य में कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। सूर्य के इस गोचर से किन राशियों को फायदा मिल सकता है, आइए जानते हैं।

Sun Transit 2024- India TV Hindi
Sun Transit 2024 Image Source : FILE

ग्रहों के राजा सूर्य 16 सितंबर को कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। सूर्य ग्रहों के राजा हैं इसलिए इनका राशि परिवर्तन करना, हर किसी के जीवन में कुछ न कुछ अच्छे-बुरे बदलाव लेकर आ सकता है। कन्या सूर्य की मित्र राशि है और 16 अक्तूबर तक सूर्य इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि सूर्य का यह गोचर किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

वृषभ राशि 

सूर्य आपकी राशि से पंचम भाव में संचार करेंगे। सूर्य का यह गोचर आपके लिए कई मायनों में शुभ साबित हो सकता है, आपकी आर्थिक स्थिति इस दौरान सुधरेगी। इस राशि के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, वहीं जिनका रिजल्ट इस दौरान आएगा उनको अच्छा समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन में रोमांस की अधिकता देखे को मिलेगी, बस गुस्से को खुद पर हावी न होने दें। इस राशि के कुछ जातक अपने कला कौशल से समाजिक स्तर पर ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। 

कन्या राशि  
आपके प्रथम भाव में सूर्य ग्रह विराजमान होंगे। सूर्य की यह स्थिति आप में आत्मविश्वास भरेगी, जिसका फायदा आपको करियर और कारोबार में होगा। इस अवधि में आपकी मानसिक स्थिति मजबूत होगी और सही समय पर आप सही फैसला ले पाएंगे। जो लोग अपना कार्य शुरू करना चाहते थे वो भी सफल हो सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी मित्रता किसी रसूखदार व्यक्ति से हो सकती है। धन लाभ भी इस राशि के जातकों को प्राप्त हो सकता है। हालांकि वैवाहिक जीवन में आपको थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। 

वृश्चिक राशि 
सूर्य का गोचर आपके लाभ भाव में होने से करियर की स्थिति सुधरेगी। अटका हुआ पैसा इस दौरान आपको वापस मिल सकता है। वहीं उधार चुका पाने में भी आप कामयाब होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में बेहद अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। माता-पिता और बड़े भाई -बहनों का सहयोग भी इस राशि वालों को प्राप्त हो सकता है। जो लोग विदेशों से जुड़ा कारोबार करते हैं उनकी स्थिति बेहतर होगी। काम के सिलसिले में भागदौड़ अवश्य हो सकती है लेकिन इससे आपको मुनाफा ही होगी। इस दौरान सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

धनु राशि 
सूर्य का यह गोचर धनु राशि के जातकों के करियर के लिए बेहद खास रह सकता है। इस दौरान आपकी पदोन्नति हो सकती है या फिर आमदनी बढ़ सकती है। हर कार्य को आप नई ऊर्जा के साथ इस दौरान करेंगे। आपका काम करने का तरीका कुछ ऐसा होगा कि, हर कोई चकित हो सकता है। अधूरे कार्य भी इस अवधि में पूरे होने की संभावना है। पिता या पितातुल्य लोगों से आपको कोई अच्छी शिक्षा इस दौरान मिलेगी। कर्म भाव में विराजमान सूर्य आपके जीवन में कुछ खूबसूरत बदलाव लेकर आ सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

पितरों को प्रसन्न करने के लिए घर में ऐसे करें श्राद्ध, पितृदोष होगा दूर, धन-धान्य में होगी वृद्धि

विश्वकर्मा पूजा में जरूर शामिल करें इन चीजों को, कारोबार में होगी उन्नति, निखरेगी आपकी योग्यता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।