1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Surya-Budh Yuti Rashifal 2025: 17 अक्टूबर से इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, सूर्य और बुध की युति करेगी चमत्कार

Surya-Budh Yuti Rashifal 2025: 17 अक्टूबर से इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, सूर्य और बुध की युति करेगी चमत्कार

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Oct 14, 2025 07:52 am IST,  Updated : Oct 14, 2025 07:54 am IST

Surya-Budh Yuti Rashifal 2025: धनतेरस से एक दिन पहले यानी 17 अक्टूबर से कुछ राशि वालों का सुनहरा समय शुरू हो जाएगा। ज्योतिष विशेषज्ञों अनुसार सूर्य-बुध की युति इन राशियों को खूब लाभ देगी। जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

grah gochar- India TV Hindi
सूर्य और बुध की युति करेगी चमत्कार Image Source : UNSPLASH

Surya-Budh Yuti Rashifal 2025​: 17 अक्टूबर 2025 को तुला राशि में बुध और सूर्य की युति होने जा रही है जो 24 अक्टूबर 2025 तक बनी रहेगी। ज्योतिष अनुसार जब भी ये दोनों ग्रह साथ आते हैं तो बुधादित्य योग का निर्माण होता है जो अपने आप में बेहद शुभ योग माना जाता है और जब ये योग धनतेरस के पास बन रहा हो तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। बता दें इस युति से वृष, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वालों को खूब लाभ प्राप्त होने वाला है। इन राशियों की किस्मत चमक जाएगी। मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। चलिए जानते हैं और क्या कुछ परिवर्तन आने वाला है इन राशियों के जीवन में।

वृषभ राशि: करियर में मिलेगी सुनहरी सफलता

बुध और सूर्य की युति से वृषभ राशि वालों को करियर में खूब सफलता प्राप्त होगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफल होंगे। आप अपने दुश्मनों पर हावी रहेंगे। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। घर-परिवार का माहौल बेहद सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य भी बढ़िया रहने वाला है। बस गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि: धन प्राप्ति के संकेत

वृश्चिक राशि वालों को इस अवधि में धन की प्राप्ति के प्रबल आसार रहेंगे। जो भी काम आपके अटके हुए थे वो बनने लगेंगे। करियर में सुनहरी सफलता मिलेगी। बिजनेस भी खूब चमकेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा अलर्ट रहें। बाकी मामलों के लिए समय बढ़िया है।

धनु राशि: नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

धनु राशि वालों के लिए नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। आपके जीवन की जो भी परेशानी हैं वो दूर हो जाएंगी। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। किसी पुराने निवेश से अच्छा धन प्राप्त करेंगे। मकान की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। 

मकर राशि: बिजनेस में खूब मिलेगा मुनाफा

मकर राशि वालों को बिजनेस में खूब फायदा होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। नई नौकरी मिलने की भी प्रबल संभावना है। घर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। हेल्थ भी बढ़िया रहेगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Diwali 2025: दिवाली 2025 की कंफ्यूजन हुई खत्म - इस दिन होगा महालक्ष्मी पूजन

Shani Rajyog On Diwali 2025: दिवाली पर शनि बनाएंगे धन राजयोग, तीन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।