1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण के दिन इन 5 राशियों पर मंडरा रहा है खतरा, रहें सावधान, बचने के लिए करें ये उपाय

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण के दिन इन 5 राशियों पर मंडरा रहा है खतरा, रहें सावधान, बचने के लिए करें ये उपाय

 Published : Apr 19, 2023 05:09 pm IST,  Updated : Apr 19, 2023 07:50 pm IST

Surya Grahan 2023: मेष, वृष, कन्या, तुला और मकर राशि वाले जातकों के लिए सूर्य ग्रहण का प्रभाव नकारात्मक हो सकता है। इन लोगों के जीवन में ग्रहण के प्रभाव से उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

Surya Grahan 2023- India TV Hindi
Surya Grahan 2023 Image Source : INDIA TV

Surya Grahan 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल दिन गुरुवार को लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा। 2023 का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि में होगा। ऐसे में ये मेष, वृष, कन्या, तुला और मकर राशि को प्रभावित कर सकता है। ग्रहण के दौरान इन्हें सावधान रहना होगा। 

सूर्यग्रहण क्या है?

जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के मध्य से गुजरता है पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूर्ण या आंशिक रूप से ढक जाता है इस बार सूर्य आंशिक रूप से ढका हुआ दिखाई देगा आंशिक रूप से ग्रहण को खण्डग्रास ग्रहण कहते हैं ये ग्रहण भारत में अदृश्य है। यह ग्रहण आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका, दक्षिण हिन्द महासागर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, जापान, श्रीलंका, मलेशिया, सिंगापुर, दक्षिण प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण पर बचकर रहें ये 5 राशि वाले लोग

1. मेष राशि 

यह सूर्य ग्रहण आपके लग्न स्थान यानि पहले स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में पहला स्थान स्वयं का यानि शरीर तथा मुख का होता है। लिहाजा यह ग्रहण स्वयं आप पर और आपके शरीर पर लगेगा। आज के दिन आपके अंदर ऊर्जा की कमी रहेगी। इस ग्रहण की अशुभ स्थिति से बचने के लिए आज सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।  

2. वृष राशि

यह सूर्य ग्रहण आपके बारहवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में बारहवें स्थान का संबंध शैय्या सुख से है, आपके खर्चों से है। इस ग्रहण के प्रभाव से आपको शैय्या सुख पाने में मुश्किलें होंगी और आपके खर्चों में बढ़त होगी। इस ग्रहण की अशुभता से बचने के लिए आज ग्रहण के बाद अपने घर की खिड़की, दरवाजे खुले रखने चाहिए और घर में उचित मात्रा में रोशनी रखनी चाहिए।

3. कन्या राशि

यह सूर्य ग्रहण आपके आठवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में आठवें स्थान का संबंध आपकी आयु से है। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। तो सूर्य के इस ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए आज काली गाय या बड़े भाई की सेवा करनी चाहिए।

4. तुला राशि

यह सूर्य ग्रहण आपके सातवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में सातवें स्थान का संबंध जीवनसाथी से होता है। आज के दिन जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। अतः इस ग्रहण के अशुभ फलों से बचने के लिए आज भोजन करने से पहले एक रोटी के टुकड़े की अग्नि में आहुति देनी चाहिए।

5. मकर राशि

सूर्य ग्रहण आपके चौथे स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में चौथे स्थान का संबंध माता, भूमि-भवन और वाहन से है। इस दौरान किसी काम में आपको माता से सहयोग पाने के लिए  थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अतः इस ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए आज किसी जरूरतमंद को भोजन कराना चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Akshaya Tritiya 2023 Upay: अक्षय तृतीया के दिन जरूर अपनाएं तुलसी के ये उपाय, मां लक्ष्मी खटखटाएंगी घर का दरवाजा

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 6 अद्भुत महासंयोग, इस दिन सोना खरीदने से सालभर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Kedarnath Yatra 2023: अप्रैल में इस दिन खुलने वाले हैं केदारनाथ धाम के कपाट, जानिए बाबा के भक्त कब कर पाएंगे दर्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।