1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Taurus Weekly Horoscope 15 August - 21 August: हर परेशानी से मिलेगी राहत, जानिए वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल

Taurus Weekly Horoscope 15 August - 21 August: हर परेशानी से मिलेगी राहत, जानिए वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल

 Written By: Anil Kumar Thakkar, Edited By: Sweety Gaur
 Published : Aug 13, 2022 02:30 pm IST,  Updated : Aug 13, 2022 02:47 pm IST

Taurus Weekly Horoscope 15 August - 21 August: चंद्र राशि के अनुसार वृष जातकों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का तीसरा हफ्ता और किन उपायों से वो ये सप्ताह बेहतर कर सकते हैं। मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए इन सभी सवालों के जवाब।

Taurus Weekly Horoscope 15 August - 21 August- India TV Hindi
Taurus Weekly Horoscope 15 August - 21 August Image Source : INDIA TV

Highlights

  • जल्दबाज़ी में न करें कोई भी फैसला।
  • सभी समस्याओं से मिलेगी राहत।

Taurus Weekly Horoscope 15 August - 21 August (वृष साप्ताहिक राशिफल 15 अगस्त से 21 अगस्त 2022): अगस्त का महीना चल रहा है। चंद्र राशि के अनुसार वृष जातकों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का तीसरा हफ्ता और किन उपायों से वो ये सप्ताह बेहतर कर सकते हैं। मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से जानिए इन सभी सवालों के जवाब।

यदि आप मांसाहार करते हैं तो इस सप्ताह की शुरुआत में चन्द्रमा आपके एकादश भाव में होंगे, जिससे आपको कमज़ोरी की समस्या से निजात मिल सकेगी। हालांकि इसके लिए बेहतर ये भी होगा कि बाहर से खाना मंगवाने की जगह, घर पर ही बना भोजन खाएं और भोजन को हजम कराने के लिए रोज़ाना करीब 30 मिनट तक चलें। इसके बाद जब चन्द्रमा द्वादश भाव में विराजमान हो जाएंगे तब कार्यस्थल पर भले वो ऑफिस हो या आपका कारोबार हो, उसमें आपकी कोई भी लापरवाही आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है ।

Taurus Weekly Horoscope 15 August
Image Source : INDIA TVTaurus Weekly Horoscope 15 August

इसलिए जल्दबाज़ी में कुछ भी करने से बचें। हर कार्य को ठीक तरीके से करें। घर का कोई बुजुर्ग जो स्वास्थ्य हानि के कारण काफी समय से परेशान था उसके लिए ये सप्ताह विशेष उत्तम रहने वाला है। क्योंकि इस सप्ताह 17 अगस्त से सूर्य का गोचर आपकी राशि के चतुर्थ भाव में होने वाला है। ऐसे में संभव है कि उन्हें अपनी सेहत से जुड़ी किसी गंभीर समस्या से निजात मिल सकेगा। इससे घर-परिवार का वातावरण भी बेहतर होगा। साथ ही घर वाले एक साथ बैठकर रात के खाने का लुफ़्त उठाएंगे। 

Vastu Tips: घर का वास्तु दोष करना चाहते हैं दूर, तो आज ही करें फिटकरी का इस तरह इस्तेमाल

किसी भी जानकार या करीबी या रिश्तेदार के साथ कोई भी साझीदारी में व्यापार करने से पहले, उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात ज़रूर सुनें। क्योंकि हो सकता है जिसे आप छोटा समझकर उसके सुझावों को महत्व नहीं दे रहे थे, वो आपको व्यापार में विस्तार के लिए कोई बड़ा सुझाव दे दें। छात्रों की बात करें तो बुध आपकी राशि के चतुर्थ भाव में होंगे और फिर हफ्ते के अंत में आपके पंचम भाव में गोचर कर जाएंगे । जिससे छात्रों को इस बात को अच्छी तरह समझने की ज़रूरत होगी कि किसी भी पाठ के अभ्यास को कल तक के लिए टालने से कभी किसी का भला नहीं होता। इसलिए बिना देरी किये अपने शिक्षकों की मदद से उन्हें पढ़ना शुरू कर लेना चाहिए। 

Vastu Shastra: शुभ नहीं माना जाता है नलों से पानी का टपकते रहना, लगता है वास्तु दोष

उपाय: घर की महिलाओं को सम्मान करें और उन्हें इत्र आदि भेट करें।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं, aromalogist33@gmail.com)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।